Petrol-Diesel Price: दिल्ली में तेल की कीमतों से राहत, तो पोर्टब्लेयर में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता, जानें कैसे?

झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये लीटर है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 105.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.
Petrol-Diesel Price Today : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार की ओर से वैट में भारी कटौती होने की वजह से लोगों को बड़ी राहत भले ही मिली हो, लेकिन पोर्टब्लेयर में पेट्रोल-डीजल के दाम देश में सबसे कम हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव के बराबर ही है, लेकिन पोर्टब्लेयर के मुकाबले यह करीब 12.45 रुपये लीटर महंगा है. पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल 77.13 लीटर की दर पर बेचे जा रहे हैं. हालांकि, आज 3 दिसंबर को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.
आज 3 दिसंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करते हुए लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 86.67 प्रति लीटर है. वहीं, देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. वहीं, अगर हम कोलकाता की बात करें, तो यहां पर पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 101.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है.
इसके साथ ही, झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये लीटर है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 105.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. इसके अलावा, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.8 रुपये प्रति लीटर है.
Also Read: Petrol-Diesel Price : दिवाली के 27 दिन के बाद आज से फिर बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की दरें
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




