Petrol-Diesel Price : दिवाली के 27 दिन के बाद आज से फिर बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की दरें

Updated at : 02 Dec 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price : दिवाली के 27 दिन के बाद आज से फिर बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की दरें

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली के मौके पर पिछले 4 नवंबर को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए एक्साइज ड्यूटी पर 5 और 10 रुपये की कटौती की थी.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today : दिवाली के 28वें दिन सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की है. हालांकि, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए वैट में कटौती करके पेट्रोल की कीमत में कम से कम आठ रुपये की कटौती करने का फैसला किया है. फिलहाल, देश के चार महानगरों में शामिल दिल्ली में पेट्रोल-डीजल सबसे कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं.

गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों में प्रमुख इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की गई हैं. इसके साथ ही, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर हो गया है. वहीं, देश की औद्योगिक राजधनी मुंबई में पेट्रोल-डीजल की दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. मुंबई में पेट्रोल के 109.98 प्रति लीटर और डीजल के 94.14 रुपये प्रति लीटर है. इसके साथ ही, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये हो गया है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा रहा है.

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली के मौके पर पिछले 4 नवंबर को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए एक्साइज ड्यूटी पर 5 और 10 रुपये की कटौती की थी. इसके बाद, भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां वैट घटा दिया. इसके कुछ दिन बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी वैट में कटौती कर दी थी. बुधवार को केजरीवाल सरकार ने भी पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से कम करके 19.40 फीसदी कर दिया.

Also Read: दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, केजरीवाल सरकार ने घटाई वैट, 8 रुपये प्रति लीटर कम हुआ दाम
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola