ePaper

Petrol-Diesel Price Today: फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है एक लीटर का भाव

Updated at : 10 Oct 2021 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Today: फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है एक लीटर का भाव

Petrol-Diesel Price Today: अक्टूबर के पहली तारीख को पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़ी, डीजल भी 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. पिछले महीने के अंतिम तारीख में जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह आज भी नहीं थमी है.

विज्ञापन

तेल कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल -डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की है. डीजल के दाम में प्रति लीटर 35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी की. पेट्रोल भी 30 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है.

दिल्ली में रविवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 104.14 रुपये पर चला गया. इसी दिन डीजल भी छलांग लगा कर 92.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया.

Also Read: शतक के करीब पहुंचा धनबाद में पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें झारखंड के अन्य जिलों का हाल

अक्टूबर के पहली तारीख को पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़ी, डीजल भी 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. पिछले महीने के अंतिम तारीख में जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह आज भी नहीं थमी है.

बढ़ी हुई कीमत के बाद पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है. ऐसे में कई शहरों में पेट्रोल – डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई .

दिल्ली- पेट्रोल-104.14, डीजल- 92.82

मुंबई- पेट्रोल-110.12, डीजल- 100.66

चेन्नैई- पेट्रोल-101.53 , डीजल- 97.26

कोलकाता- पेट्रोल-104.80 डीजल- 95.93

भोपाल- पेट्रोल-112.69, डीजल- 101.91

रांची – पेट्रोल- 98.66, डीजल- 97.98

बेंगलुरु- पेट्रोल -107.77, डीजल- 98.52

पटना- पेट्रोल -107.29, डीजल- 99.36

चंडीगढ़- पेट्रोल -100.24, डीजल- 92.55

लखनऊ- पेट्रोल -101.18, डीजल-93.26

Also Read: फिर बढ़ गये पेट्रोल – डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत

अगर आप भी अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं, तो घर बैठे एक एसएमएस के जरिये जान सकते हैं . आपको नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आयेगा. मैसेज बॉक्स में जाकर आपको टाइप करना है. <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर सेंट कर देना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola