ePaper

Paytm Share Price Today: RBI की हरी झंडी के बाद Paytm का धमाल, शेयर पहुंचा 4 साल के हाई पर

Updated at : 02 Dec 2025 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Paytm Share Price Today: RBI की हरी झंडी के बाद Paytm का धमाल, शेयर पहुंचा 4 साल के हाई पर

RBI की मंजूरी के बाद रफ्तार पकड़ते Paytm के शेयर.

Paytm Share Price Today: Paytm के शेयरों ने दिसंबर की शुरुआत जबरदस्त की है. One97 Communications का स्टॉक 4 दिनों से लगातार बढ़ रहा है और 1 दिसंबर को 1,364.80 रुपये तक पहुंचकर करीब 4 साल का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है. RBI से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिलने के बाद निवेशकों में नया जोश देखने को मिल रहा है. बड़े ब्रोकरेज हाउस जैसे Goldman Sachs और ICICI Securities भी Paytm पर दांव लगा रहे हैं और ‘Buy’ की सलाह दे रहे हैं. मार्च की गिरावट से उभरते हुए Paytm के शेयरों ने 9 महीनों में 110% की शानदार छलांग लगाई है. यह वापसी निवेशकों के लिए बड़े मुनाफे की उम्मीद जगा रही है.

विज्ञापन

Paytm Share Price Today: Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयरों ने दिसंबर की शुरुआत धमाकेदार की है. 1 दिसंबर को कंपनी के शेयर 3% से भी ज्यादा चढ़कर 1,364.80 रुपये तक पहुंच गए है, जो लगभग चार साल बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है. लगातार चार दिनों से शेयर की कीमत बढ़ रही है और कुल मिलाकर लगभग 10% की छलांग देखने को मिली है. इससे साफ है कि निवेशकों का भरोसा एक बार फिर Paytm पर जोर पकड़ रहा है.

RBI की मंजूरी से Paytm को क्या फायदा?

26 नवंबर को आई बड़ी खबर ये है कि जब Paytm Payments Services को RBI की तरफ से फाइनल अप्रूवल मिल गया कि वो पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम कर सकती है. इस लाइसेंस से कंपनी को फिर से नए व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने की अनुमति मिल गई है, जो पिछले साल नवंबर से रुका हुआ था. अब Paytm भुगतान सेवाओं को और बड़े पैमाने पर बढ़ा सकेगी और इसका सीधा असर कंपनी के साथ-साथ One97 Communications की कमाई पर भी पड़ेगा.

ब्रोकरेज हाउस क्यों दे रहे हैं ‘Buy’ का सिग्नल?

निवेशकों के उत्साह के पीछे एक और बड़ा कारण है और वो ब्रोकरेज की पॉजिटिव रिपोर्ट्स हैं. दुनिया की मशहूर फर्म Goldman Sachs ने Paytm के शेयर रेटिंग को ‘Neutral’ से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस को दोगुना करके 1,570 रुपये कर दिया है. उनका कहना है कि अब रेगुलेटरी माहौल पहले से बेहतर दिख रहा है और इससे Paytm की ग्रोथ और कमाई में मजबूती आएगी. इसी तरह भारतीय ब्रोकरेज ICICI Securities ने भी टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,450 रुपये कर दिया है. उनके अनुसार Paytm भुगतान सेवाओं, लोन डिस्ट्रीब्यूशन और नए प्रोडक्ट्स के चलते आने वाले सालों में जबरदस्त कमाई कर सकती है.

Paytm के शेयरों की वापसी कितनी दमदार है?

मार्च 2025 में जहां Paytm का शेयर 651.50 रुपये तक गिर गया था, वहीं अब लगभग 9 महीने बाद यह 110% उछल चुका है. बीते छह महीनों में करीब 47% और साल की शुरुआत से 37% की बढ़त देखने को मिली है. यह रिटर्न किसी भी निवेशक के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है.

ALSO READ: Paytm Payments RBI: पेटीएम की पीपीएसएल बनेगी पेमेंट एग्रीगेटर, आरबीआई से मिली मंजूरी

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola