ePaper

लेबनान पर इजरायली हमले से शेयर बाजार में हाहाकार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1264 अंकों की बड़ी गिरावट

Updated at : 03 Oct 2024 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
लेबनान पर इजरायली हमले से शेयर बाजार में हाहाकार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1264 अंकों की बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट

Stock Market: लेबनान पर इजरायल की ओर से किए गए ताजा हमलों से एशियाई बाजारों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट में कारोबार बंद है. हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच जापान का निक्केई225 हरे निशान पर कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: लेबनान पर इजरायल की ओर से किए गए ताजा हमलों से गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार से ही हाहाकार मचा हुआ है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,264.2 अंक गिरकर 83,002.09 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 208.05 अंक फिसलकर 25,588.85 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले, मंगलवार 1 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 84,266.29 पर और एनएसई पर निफ्टी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 25,807.35 पर बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स के 22 शेयरों में नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 के शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक नुकसान एशियन पेंट्स को हुआ. इसका शेयर 2.34% गिरकर 3200.35 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड ट्रुबो, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर मुनाफे में हैं.

इसे भी पढ़ें: Credit Card: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में बर्बाद हो रहे लोग, लोन लेकर भर रहे बिल

एशियाई बाजारों में दशहत का माहौल

लेबनान पर इजरायल की ओर से किए गए ताजा हमलों से एशियाई बाजारों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट में कारोबार बंद है. हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच जापान का निक्केई225 हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.16% की बढ़त के साथ 2,656.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड बुधवार को 1.17% की तेजी के साथ 74.77% डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: महंगाई पर रघुराम राजन ने दी बड़ी चेतावनी, ऐसे तो आरबीआई से लोगों का उठ जाएगा भरोसा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola