IdeaForge के सीएफओ के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट रद्द

चेन्नई कोर्ट ने IdeaForge के CFO विपुल जोशी के खिलाफ ड्रोन हैकिंग और धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया. कोर्ट में फर्जी जमानती पेश करने पर भी सख्ती दिखाई गई. मामला एक ग्राहक की ओर से ड्रोन बंद किए जाने के आरोप से जुड़ा है. कंपनी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले को सुलझाने की बात कही है.
IdeaForge: चेन्नई की मेट्रोपॉलिटन की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को IdeaForge टेक्नोलॉजी लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) विपुल जोशी के खिलाफ जारी किए गए गैर-जमानती वारंट (NBW) को वापस ले लिया है. विपुल जोशी 1 अप्रैल 2025 को कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे और जरूरी जमानत प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे, जिसके चलते ये वारंट जारी किया गया था.
विपुल जोशी कोर्ट में हुए हाजिर, वारंट हुआ वापस
इससे पहले चेन्नई के मेट्रापॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी आरोपियों को 1 अप्रैल 2025 तक कोर्ट में पेश होकर 25 हजार की जमानत और दो जमानतदार जमा करने होंगे. लेकिन, मामला कोर्ट में पहुंचने पर पाया गया कि आरोपी अधिकारियों ने ऐसे जमानतदार पेश किए, जिनका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं था. जब विपुल जोशी कोर्ट में पेश हुए तो वारंट को रद्द कर दिया गया. उनके साथ कंपनी के दूसरे अधिकारी अंकित मेहता, मिस्टर राहुल सिंह और मिस्टर सोमिल गौतम भी कोर्ट में मौजूद थे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2025 को होगी.
इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी
कंपनी का आधिकारिक बयान
इस पूरे मामले में कंपनी ने बयान जारी किया है, जिसमें कहा, ‘यह मामला एक ऐसे ग्राहक से जुड़ा है, जिसने हमारी तकनीक को अपने नाम से पेश करने का प्रयास किया. उन्होंने हमारे उपकरण के साथ छेड़छाड़ की और राज्य सरकारों को गुमराह किया. जब हमने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने हम पर झूठे आरोप लगाए. फिलहाल, सारे कानूनी कदम हमारे वकीलों की सलाह पर लिये जा रहे हैं और सभी प्रक्रियाएं कानून के तहत पूरी की जा रही हैं.’
इसे भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सावित्री देवी डालमिया, वस्त्र शिल्प से हासिल कीं नया मुकाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










