ePaper

आर्थिक गतिविधियों की तेजी के बावजूद जिलों में बैंकिंग सुविधाओं का अभाव

Updated at : 26 Sep 2021 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक गतिविधियों की तेजी के बावजूद जिलों में  बैंकिंग  सुविधाओं का अभाव

वित्त मंत्री ने कहा है कि बैंक अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए प्रयासों को और बेहतर करने को कहा है. उन्होंने बैंकों से कहा कि उनके पास विकल्प है कि वे यह तय कर सकते हैं कि गली-मोहल्ले में छोटे स्तर के मॉडल के जरिये कहां बैंकिंग मौजूदगी दर्ज कराने की जरूरत है.

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आज भी देश के कई जिलों में बैंकिंग सुविधाओं का अभाव है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, जिलों में आर्थिक गतिविधियों का स्तर काफी ऊंचा है, लेकिन बैंकिंग उपस्थिति काफी कम है.

वित्त मंत्री ने कहा है कि बैंक अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए प्रयासों को और बेहतर करने को कहा है. उन्होंने बैंकों से कहा कि उनके पास विकल्प है कि वे यह तय कर सकते हैं कि गली-मोहल्ले में छोटे स्तर के मॉडल के जरिये कहां बैंकिंग मौजूदगी दर्ज कराने की जरूरत है.

Also Read: बैकिंग प्रणाली में सुधार की जरूरत

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह डिजिटलीकरण और प्रयासों के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आज बैंकों का बही-खाता अधिक साफ-सुथरा है. इससे सरकार पर बैंकों के पुनर्पूंजीकरण का बोझ कम होगा.

Also Read: नये साल में बदल रही है ये जरूरी सुविधाएं पढ़ें, बैकिंग, जीएसटी सहित कई बड़े बदलाव

सीतारमण ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्गठन कंपनी को ‘बैड बैंक’ नहीं कहा जाना चाहिए, जैसा अमेरिका में कहा जाता है. उन्होंने कहा कि बैंकों को तेज-तर्रार बनने की जरूरत है. उन्हें प्रत्येक इकाई की जरूरत को समझना होगा जिससे 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola