कब पूरा होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, 99 फीसदी भूमि अधिग्रहित, जानिए और कितना लगेगा समय
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2022 10:25 PM
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जोर शोर से जारी है. परियोजना के लिए जितनी जमीन चाहिए उस भूमि का करीब 99 फीसदी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की 81 फीसदी लागत जापान सरकार की ओर से वित्त पोषित की जा रही है.
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जोर शोर से जारी है. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 1,374 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो गया है. यानी कि परियोजना के लिए जितनी जमीन चाहिए उस भूमि का करीब 99 फीसदी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है. अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के तहत बुलेट ट्रेन गुजरात, दादर और नगर हवेली से लेकर महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. परियोजना के लिए केंद्र शासित प्रदेश में 100 फीसदी भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है.
रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की 81 फीसदी लागत जापान सरकार की ओर से वित्त पोषित की जा रही है. खर्चे की बाकी रकम रेल मंत्रालय दे रहा है जो बची हुई रकम का 50 फीसदी है. इसके अलावा गुजरात सरकार 25 फीसदी और महाराष्ट्र सरकार 25 फीसदी रकम इक्विटी के माध्यम से दी जा रही है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी द्वारा परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
कोरोना के कारण भूमि अधिग्रहण में हुई देरी: गौरतलब है कि इस परियोजना में कोरोना के कारण थोड़ी देरी हुई. अगस्त महीने में ही गुजरात में भूमि अधिग्रहण का काम करीब 99 फीसदी हो चुका था. लेकिन कोरोना के कारण परियोजना में देरी हुई. खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में देरी हुई है और इसकी वजह है भूमि अधिग्रहण में देरी, साथ ही कोरोना के कारण भी इसमें देरी हुई.
क्या होगी खासियत: गौरतलब है कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. इसकी रफ्तार 320 किमी प्रति घंटे की होगी. ऐसे में दोनों शहरों के बीच की दूरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की कुल लागत तकरीबन 1.08 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये, गुजरात सरकार 5 हजार करोड़ रुपये और महाराष्ट्र सरकार भी 5 हजार करोड़ रुपये नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को भुगतान करेगी. शेष राशि जापान कर्ज के रूप में दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










