Mukesh Ambani Driver Salary: अंबानी की गाड़ियां चलाने वाला बंदा लेता है इतनी सैलरी, सुनकर नौकरी छोड़ दोगे

Updated at : 17 Apr 2025 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani Driver Salary: अंबानी फैमिली में कई सारे ड्राइवर्स हैं जो अलग-अलग गाड़ियों और जरूरतों के हिसाब से काम करते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी के साथ जो ड्राइवर हर जगह दिखाई देता है, वो है उनका पर्सनल ड्राइवर.

विज्ञापन

Mukesh Ambani Driver Salary: मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर आदमी. उनके पास पैसा है, पॉवर है और शौक भी किसी राजघराने से कम नहीं. उनके गैराज में Rolls Royce से लेकर Bentley और Maybach जैसी गाड़ियां लाइन से खड़ी हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन करोड़ों की गाड़ियों को चलाने वाला ड्राइवर कौन है? और उसकी सैलरी कितनी होगी?

कौन है मुकेश अंबानी का ड्राइवर?

अंबानी फैमिली में कई सारे ड्राइवर्स हैं जो अलग-अलग गाड़ियों और जरूरतों के हिसाब से काम करते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी के साथ जो ड्राइवर हर जगह दिखाई देता है, वो है उनका पर्सनल ड्राइवर. इस शख्स को सिर्फ गाड़ी चलाने का काम नहीं है, बल्कि अंबानी की सिक्योरिटी, टाइमिंग और प्रोटोकॉल को भी बखूबी हैंडल करना होता है.

इस ड्राइवर को हायर करने से पहले कई राउंड्स की ट्रेनिंग, वेरिफिकेशन और स्क्रीनिंग होती है. अंबानी का पर्सनल ड्राइवर सिर्फ गाड़ी नहीं चलाता, बल्कि वो एक भरोसेमंद आदमी होता है, जो देश के सबसे VIP आदमी की रोज़ाना की मूवमेंट में शामिल होता है.

क्या है सैलरी?

LiveMint की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में अंबानी के पर्सनल ड्राइवर की सैलरी 24 लाख रुपये सालाना थी. यानी हर महीने करीब 2 लाख रुपये. और अब जब 2025 चल रहा है, तो आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं कि महंगाई और जिम्मेदारियों के हिसाब से ये रकम अब शायद 3 से 4 लाख रुपये प्रति माह के आसपास पहुंच चुकी होगी.

सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, बाकी स्टाफ भी हैं करोड़पति

अंबानी के घर एंटीलिया में काम करने वाले बाकी स्टाफ जैसे कुक, सिक्योरिटी गार्ड्स, हाउसकीपिंग स्टाफ और हेल्पर्स की सैलरी भी किसी मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर से कम नहीं होती. कहा जाता है कि हर कर्मचारी को मेडिकल इंश्योरेंस, पेंशन, बोनस और फॉरेन ट्रिप्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी के घर का कुक भी 1.5 से 2 लाख रुपये महीना कमाता है और सिक्योरिटी स्टाफ को तो स्पेशल ट्रेनिंग के साथ-साथ बुलेटप्रूफ जैकेट और हाईटेक गैजेट्स भी दिए जाते हैं.

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, यूट्यूब से होती है करोड़ों की कमाई

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola