इस सरकारी स्कीम में पैसे हो जाते हैं डबल, 50 हजार के बदले मिलेंगे 1 लाख रुपये
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Nov 2020 1:46 PM
पोस्ट ऑफिस (post office) में निवेश करना कई मामलों में फायदेमंद माना जाता है. पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम चलाये जा रहे हैं, जिसमें आप आंख बंद कर निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस का एक ऐसा ही स्कीम है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra), जिसमें निवेश कर अपना पैसा डबल किया जा सकता है.
Kisan Vikas Patra : देश इस समय कोरोना संकट (Coronavirus) से जूझ रहा है. कोरोना के कारण करीब 3 महीने तक लॉकडाउन रहा. वैसे में लोगों के सामने नौकरी से लेकर कारोबार तक ही मुश्किलें पैदा हो गयीं. लोगों के पास पैसे का अभाव हो गया है. हालांकि अनलॉक में अब कारोबार चल निकला है और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति पटरी पर लौटने लगी है. आज आपको हम एक ऐसे सरकारी स्कीम (Money gets double in post office) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पैसे को डबल कर सकते हैं और निवेश में कोई खतरा भी नहीं होगा.
पोस्ट ऑफिस (post office) में निवेश करना कई मामलों में फायदेमंद माना जाता है. पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम चलाये जा रहे हैं, जिसमें आप आंख बंद कर निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस का एक ऐसा ही स्कीम है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra), जिसमें निवेश कर अपना पैसा डबल किया जा सकता है.
यह एक लॉंग टर्म स्कीम है, जिसमें निवेशकर्ता को लंबे समय के लिए पैसा इन्वेस्ट करना पड़ता है. जिसके बाद ब्याज के रूप में दोगुना रिटर्न मिलता है. यह स्कीम पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर स्कीम है. इसमें लोग अधिक निवेश करना पसंद करते हैं.
क्या है निवेश की शर्तें
1. किसान विकास पत्र लेने के लिए निवेशक की उम्र 18 वर्ष होना चाहिए.
2. यह 1000, 5000, 10,000 और 50,000 रुपये के मिलते हैं.
3. किसान विकास पत्र लेने से फिलहाल 124 महीने में पैसे डबल हो जा रहे हैं. अगर आप इस स्कीम में 50 हजार रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो 124 माह में पैसा 1 लाख रुपये हो जाएंगे.
तो आप इस स्कीम में पैसा निवेश कर अच्छा रिटर्न ले सकते हैं. इसमें आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है. किसी प्रकार को कोई रिस्क भी नहीं है. पोस्टल सेवा को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार ध्यान भी दे रही है.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










