Coronavirus outbreak के बढ़ते संक्रमण से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स ने 3,934.72 अंकों का लगाया गोता

Published by :KumarVishwat Sen
Updated at :23 Mar 2020 4:42 PM
विज्ञापन
Coronavirus outbreak के बढ़ते संक्रमण से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स ने 3,934.72 अंकों का लगाया गोता

Coronavirus का भारत में बढ़ते संक्रमण की वजह से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में हाहाकार मचा रहा.

विज्ञापन

मुंबई : Coronavirus का भारत में बढ़ते संक्रमण की वजह से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में हाहाकार मचा रहा. सुबह कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी. आलम यह कि बाजार खुलते ही बाजार में लोअर सर्किट लग गया, जहससे कारोबार को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा. इसके बाद कारोबार गिरावट में ही शुरू हुआ, जो बाजार बंद होने तक जारी रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 3,934.72 अंक की गिरावट के साथ 25,981.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी करीब 1,135.20 अंक की तेजी के साथ 7610.25 अंक स्तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स-निफ्टी में 13 फीसदी गिरावट दर्ज : सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. बीएसई में कुल 2,401 कंपिनयों में कारोबार हुआ. इसमें से करीब 234 शेयर तेजी के साथ और 2,035 गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, 132 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया. वहीं, शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 88 पैसे की कमजोरी के साथ 76.06 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

एक घंटे में 10 फीसदी गिरा सेंसेक्स : सोमवार को शुरुआती एक घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 10 फीसदी गिर गया. इस वजह से लोअर सर्किट लागू हो गया और 45 मिनट के लिए कारोबार रुक गया. बाजार फिर से खुला, तो भी गिरावट नहीं थमी. इससे पहले 13 मार्च को भी लोअर सर्किट लगा था, लेकिन बाजार फिर से खुला, तो रिकवरी हो गयी थी और बढ़त के साथ बंद हुआ था.

जानें, बाजार में कब-कब आया भूचाल : सबसे पहले 21 दिसंबर, 1990 को सेंसेक्स में 16.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी थी. इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 1034.96 के स्तर पर पहुंच गया था. इसके बाद सेंसेक्स में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट 28 अप्रैल, 1992 में आयी थी. तब सेंसेक्स में 12.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी थी. उस दिन शेयर बाजार 3,896.90 के स्तर पर बंद हुआ था. तीसरी बार 17 मई, 2004 को शेयर बाजार में 11.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. उस समय शेयर बाजार 4,505.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था. 24 अक्टूबर, 2008 को सेंसेक्स में 10.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी थी. उस दिन शेयर बाजार 8,701.07 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था. 13 मार्च, 2020 को भी 10 फीसदी की गिरावट के कारण लोअर सर्किट लगा था, लेकिन बाद के कारोबार में सेंसेक्स सुधार आ गया था. उस दिन सेंसेक्स 34,103.48 अंक पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola