ePaper

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स ने लगाई 428.83 अंकों की छलांग

Updated at : 12 Sep 2024 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स ने लगाई 428.83 अंकों की छलांग

शेयर बाजार में जोरदार बढ़त

Stock Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से गुरुवार 12 सितंबर 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेले शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बाजार के खुलने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 428.83 अंक की उछाल के साथ 81,951.99 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. बुधवार 11 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 398.13 अंक या 0.49% की जोरदार गिरावट के साथ 81,523.16 अंक और निफ्टी भी 122.65 अंक या 0.49% फिसलकर 24,918.45 अंक पर बंद हुए थे.

सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इनमें अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2.35% की मजबूती के साथ 1463.85 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि शामिल हैं. वहीं, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: SIP में जमा पैसों की कैसे करेंगे निकासी, कितना लगेगा टैक्स, पता है?

एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55% की बढ़त के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत में क्या सरकारी कर्मचारियों का भी होगा फ्री में इलाज? 7.37 करोड़ मरीज लाभान्वित

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola