Mamta Kulkarni Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं ममता कुलकर्णी, कुंभ में संन्यास लेकर सबको चौंकाया

Updated:
विज्ञापन
Mamta Kulkarni

जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं ममता कुलकर्णी

Mamta Kulkarni Net Worth: ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर से काफी संपत्ति अर्जित की. कुंभ में संन्यास लेकर सभी को चौंकाया। आइए जानते हैं ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति.

विज्ञापन

Mamta Kulkarni Net Worth: ममता कुलकर्णी, जो 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उनकी सन्यास लेने की खबर ने सबका ध्यान खींचा. ममता कुलकर्णी, जो अब महामंडलेश्वर ममतानंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं, को किन्नर अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई है. आइए जानते हैं उनके सफर और संपत्ति के बारे में.

85 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

एक रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 85 करोड़ रुपये) आंकी गई है. बॉलीवुड से दूरी बनाने के बावजूद उनकी संपत्ति ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखा है. 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ दी थी और उसके बाद से लाइमलाइट से दूर रहीं.

विवाद और कानूनी चुनौतियां

ममता कुलकर्णी का जीवन चुनौतियों और विवादों से भरा रहा है. 2015 में ड्रग केस में उनका नाम सामने आने के बाद वह कानूनी पचड़ों में फंस गई थीं. इन घटनाओं ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया. हालांकि, इन कठिन परिस्थितियों ने उन्हें आध्यात्मिकता का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया.

Also Read: कितने अमीर हैं वीरेंद्र सहवाग?, जानिए क्रिकेट के मैदान से बिजनेस एम्पायर तक का सफर

90 के दशक की चमकती अदाकारा

ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ से की थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम किया था. इसके बाद वह ‘अशांत’, ‘आशिक आवारा’ और ‘वक़्त हमारा है’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं. 90 के दशक में उनकी लोकप्रियता चरम पर थी और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई.

आध्यात्म की ओर रुझान

बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद ममता कुलकर्णी ने अध्यात्म का रास्ता चुना. प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उनके सन्यास लेने और महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त करने की खबर ने सभी को चौंका दिया.

Also Read : मोनालिसा के 10 करोड़ कमाने का दावा वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola