ePaper

LIC IPO : एलआईसी आईपीओ के आने का इंतजार खत्म, इस डेट को मार्केट में किया जा सकता है लॉन्च

Updated at : 26 Apr 2022 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
LIC IPO : एलआईसी आईपीओ के आने का इंतजार खत्म, इस डेट को मार्केट में किया जा सकता है लॉन्च

सरकार ने पहले एलआईसी की करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, आईपीओ के लिए एलआईसी का मूल्यांकन करीब 6 लाख करोड़ रुपये किया गया है.

विज्ञापन

LIC IPO : अगर आप देश के सरकारी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ में निवेश करने का प्लान बना चुके हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. सरकार की ओर से एलआईसी आईपीओ को सब्सक्राइव करने के लिए जल्द ही इसका सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया जा सकता है. अंग्रेजी के अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एलआईसी आईपीओ संभवत: 4 मई 2022 को मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. निवेशक एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने के लिए 9 मई तक सब्सक्राइव कर सकते हैं. अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलआईसी के आईपीओ के जरिए सरकार का उद्देश्य मार्केट से करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाने का है.

21,000 करोड़ रुपये का होगा एलआईसी आईपीओ का साइज

सूत्रों के हवाले से मीडिया की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि सरकार पहले एलआईसी की करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया है. बताया यह भी जा रहा है कि आईपीओ के लिए एलआईसी का मूल्यांकन करीब 6 लाख करोड़ रुपये किया गया है. इस हिसाब से एलआईसी आईपीओ का साइज बढ़कर करीब 21,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा.

5 के बदले 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पिछली 13 फरवरी को बाजार विनियामक सेबी के पास दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में 31.62 करोड़ शेयरों की पेशकश करने का प्रस्ताव रखा था, जो कुल इक्विटी शेयर का करीब 5 फीसदी था. एलआईसी ने डीआरएचपी के जरिए सेबी से 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति ली थी, जिसे घटाकर अब करीब 3.5 फीसदी कर दिया गया है.

Also Read: एलआईसी आईपीओ को मिली हरी झंडी, सेबी ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, सरकार जुटायेगी 63 हजार करोड़

आईपीओ लॉन्चिंग की आखिरी तारीख 12 मई

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी आईपीओ लाने की अंतिम तारीख 12 मई निर्धारित की गई है. यानी सरकार को 12 मई तक एलआईसी आईपीओ हर सूरत में लॉन्च कर देना है. इस तारीख तक आईपीओ लॉन्च नहीं किया जाता है, तो एलआईसी को मार्केट में अपना एलआईसी लॉन्च करने के लिए नए सिरे से सेबी के पास आवेदन जमा करना होगा और उसकी ओर से अनुमति मिलने के बाद ही इसकी नई तारीख जारी की जा सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola