गणतंत्र दिवस परेड में ‘लखपति दीदी योजना’ ने मचाई धूम, जानें महिलाओं के लिए कैसे है मददगार

गणतंत्र दिवस परेड में सरकार की ‘लखपति दीदी योजना’ ने बटोरी सुर्खियां, जानें इस योजना की खासियत
Lakhpati Didi Yojana: गणतंत्र दिवस 2025 पर दिल्ली की परेड में आकर्षक झांकी ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की
Lakhpati Didi Yojana: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन हुआ. इस परेड में कई झांकियां शामिल थीं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं को दर्शाती हैं इनमें से एक आकर्षक झांकी ‘लखपति दीदी योजना’ की भी थी, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा.
Lakhpati Didi Yojana एक महिला सशक्तिकरण की पहल
‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को की गई थी यह योजना देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए चलाई गई है. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है योजना में महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग प्रदान कर उन्हें अपने बिजनेस शुरू करने के लिए सक्षम बनाया जाता है.
बिना ब्याज के लोन की सुविधा
योजना के तहत महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के उपलब्ध कराया जाता है. इस वित्तीय सहायता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को छोटे और मध्यम व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है, ताकि वे अपनी आय बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.
आवेदन में वृद्धि और लाभार्थियों की संख्या
योजना शुरू होने के बाद से अब तक इसमें 1.15 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है. यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के रूप में भी काम करती है, जहां महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है.
गणतंत्र दिवस परेड में झांकी की खासियत
गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘लखपति दीदी योजना’ की झांकी ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी में महिला सशक्तिकरण को दर्शाने के लिए एक महिला का स्टैच्यू दिखाया गया. जो हाथ में पैसे और क्यूआर कोड थामे हुए थी झांकी में महिलाओं के उद्यमी बनने की प्रेरणा और उनकी उपलब्धियों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया.
Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जानें कब आएगी 19वीं किस्त और कैसे करें लाभार्थी सूची की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










