काइली जेनर दूसरी बार बनीं सबसे युवा अरबपति

Updated at : 14 Apr 2020 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
काइली जेनर दूसरी बार बनीं सबसे युवा अरबपति

लगातार दूसरी बार अपने दम पर अरबपति बनने वाले युवाओं में सबसे पहले रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का नाम शामिल है. मशहूर स्टार काइली टीवी के साथ-साथ कॉस्मेटिक लाइन काइली स्किन की मालकिन भी हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ डॉलर आंकी गयी है. 22 साल की काइली पहली बार मार्च 2019 में […]

विज्ञापन

लगातार दूसरी बार अपने दम पर अरबपति बनने वाले युवाओं में सबसे पहले रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का नाम शामिल है. मशहूर स्टार काइली टीवी के साथ-साथ कॉस्मेटिक लाइन काइली स्किन की मालकिन भी हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ डॉलर आंकी गयी है. 22 साल की काइली पहली बार मार्च 2019 में बिलिनियर्स लिस्ट में शामिल हुईं थीं. पिछले नवंबर में स्टार ने काइली कॉस्मेटिक्स के 51 प्रतिशत ब्यूटी कंपनी कोटी को 60 करोड़ डॉलर में बेच दिये थे.

कोटी न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक्स फर्म है, उसके पास कवरगर्ल जैसे कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड हैं. टीवी स्टार ने 2014 में काइली कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की थी. 2018 से पहले तक जेनर अपनी वेबसाइट के जरिए ही मेकअप प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बेचती थीं. फॉक्स न्यूज के अनुसार काइली की कॉस्मेटिक लाइन को बड़े रिटेल स्टोर्स में गिना जाता है.बता दें की फोर्ब्स के कवर पर काइली पहली बार अगस्त 2018 में नजर आयी थीं.

उस समय संपत्ति करीब 90 करोड़ डॉलर थी. एक इंटरव्यू के दौरान काइली ने बताया कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, मुझे काइली कॉस्मेटिक्स में भरोसा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही थी. उन्होंने कहा कि, यह शानदार है और ऐसा करने वाली सबसे युवा होना भी आशीर्वाद है.

दुनियाभर के 2095 अरबपतियों की लिस्ट में 30 साल या उससे कम उम्र के केवल 10 युवा हैं. काइली के बाद दूसरे नंबर पर इंवेस्टमेंट फर्म चलाने वाली एलेंक्जेंड्रा एंडरसन हैं. उनकी कुल संपत्ति 110 करोड़ डॉलर है. वहीं, तीसरे नंबर पर कैथरीना एंडरसन हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया स्नैपचेट के सीइओ इवन स्पीगल 190 करोड़ डॉलर के साथ आठवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola