सिनेमा देखने वालों को मिली राहत, तो IPL फैंस को GST ने किया क्लीन बोल्ड

IPL Ticket Price
IPL Ticket Price: नए GST नियमों ने IPL दर्शकों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. अब टिकटों पर 40% टैक्स लगेगा, जिससे कीमतें पहले से काफी ज्यादा हो गई हैं. वहीं दूसरी ओर, सिनेमा प्रेमियों को राहत मिली है क्योंकि 100 रुपये तक की टिकटें सस्ती हो गई हैं.
IPL Ticket Price: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है. अब IPL का मजा स्टेडियम में लेने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. सरकार ने IPL टिकटों पर GST दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी है. यानी IPL अब उसी टैक्स स्लैब में आ गया है जिसमें कसीनो, लग्जरी सामान और तंबाकू उत्पाद आते हैं.
कितना महंगा हो गया IPL टिकट? (IPL Ticket Price)
आईपीएल के टिकट अब पहले से महंगे हो गए हैं. अगर किसी टिकट की बेस कीमत 1000 रुपये है तो पहले उस पर 28% यानी 280 रुपये टैक्स लगता था, जिससे कुल कीमत 1280 रुपये पड़ती थी. लेकिन अब 40% टैक्स के हिसाब से 400 रुपये जुड़ेंगे और वही टिकट 1400 रुपये का मिलेगा. यानी एक टिकट पर 120 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.
इसी तरह, अगर टिकट की बेस कीमत 2000 रुपये है तो पहले 28% टैक्स यानी 560 रुपये जुड़कर कुल कीमत 2560 रुपये बनती थी. अब 40% टैक्स के बाद 800 रुपये जुड़ेंगे और कीमत बढ़कर 2800 रुपये हो जाएगी. यानी प्रति टिकट 240 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
ये बढ़ा हुआ टैक्स सिर्फ IPL जैसे प्रीमियम स्पोर्ट्स इवेंट्स पर लागू होगा. बाकी इंटरनेशनल या डोमेस्टिक क्रिकेट मैचों पर GST दर 18% ही रहेगी. सरकार का मानना है कि IPL लक्जरी मनोरंजन की कैटेगरी में आता है, इसलिए इसे हाई टैक्स ब्रैकेट में डाल दिया गया है.
सिनेमा प्रेमियों को राहत
दूसरी तरफ सिनेमा प्रेमियों को राहत मिली है. पहले 100 रुपये तक की मूवी टिकटों पर 12% टैक्स लगता था. उदाहरण के लिए अगर टिकट की कीमत 80 रुपये है तो 12% टैक्स (9.60 रुपये) जोड़कर कुल कीमत 89.60 रुपये बनती थी. अब सरकार ने इसे घटाकर 5% कर दिया है, यानी 80 रुपये के टिकट पर सिर्फ 4 रुपये टैक्स लगेगा और कुल कीमत 84 रुपये होगी. इस तरह दर्शकों को हर टिकट पर 5.60 रुपये की बचत होगी. हालांकि 100 रुपये से ज्यादा कीमत वाली टिकटों पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वहां अभी भी 18% जीएसटी लागू रहेगा.
टेबल के माध्यम से समझिए
IPL टिकट पर असर
| बेस प्राइस (₹) | पहले (28% GST) | अब (40% GST) | बढ़ोतरी (₹) |
|---|---|---|---|
| 1000 | 1280 | 1400 | 120 |
| 2000 | 2560 | 2800 | 240 |
सिनेमा टिकट पर असर
| बेस प्राइस (₹) | पहले (12% GST) | अब (5% GST) | बचत (₹) |
|---|---|---|---|
| 80 | 89.60 | 84 | 5.60 |
Also Read: GST Council Big Decision : दिवाली और दशहरा में खूब करें खरीदारी, ये सामान हो गए सस्ते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










