GST Council Big Decision : दिवाली और दशहरा में खूब करें खरीदारी, ये सामान हो गए सस्ते

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Sep 2025 7:42 AM

विज्ञापन

जीएसटी परिषद का बड़ा फैसला (Photo : PTI)

GST Council Big Decision : अभी तक केवल 1,000 रुपये तक की कीमत वाले जूते-चप्पल और परिधान पर ही 5% जीएसटी लागू होता था, जबकि 1,000 रुपये से अधिक कीमत वाले उत्पादों पर 12% जीएसटी वसूला जाता था. जानें अब जीएसटी परिषद की ओर से क्या फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

GST Council Big Decision : जीएसटी परिषद ने बुधवार को आम जनता को त्योहारों से पहले बड़ी राहत दी है. अब 2,500 रुपये तक की कीमत वाले फुटवियर और परिधान पर सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा. इसके अलावा, परिषद ने जीएसटी ढांचे को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब जीएसटी में केवल दो कर स्लैब होंगे 5% और 18%. इस निर्णय का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा क्योंकि कपड़े और जूते-चप्पल पहले की तुलना में और किफायती हो जाएंगे. सरकार का मानना है कि इससे त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ेगी और बाजार में रौनक आएगी. एक नजर में जानें किस चीज पर किताना लगाया गया है टैक्स.

रोजमर्रा की जरूरत की चीजें

क्रमांकवस्तुपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप बार, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम18%5%
2मक्खन, घी, चीज और डेयरी स्प्रेड्स12%5%
3पैकेज्ड नमकीन, भुजिया और मिक्सचर12%5%
4बर्तन12%5%
5बच्चों की बोतलें, नैपकिन और क्लिनिकल डायपर्स12%5%
6सिलाई मशीनें और उनके पुर्जे12%5%
ये सामान हो गए सस्ते

किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए

क्रमांकवस्तुपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1ट्रैक्टर टायर और पुर्जे18%5%
2ट्रैक्टर12%5%
3बायो-पेस्टीसाइड्स, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स12%5%
4ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर्स12%5%
5कृषि, बागवानी और फॉरेस्ट्री की मशीनें (जुताई, खेती, कटाई, थ्रेशिंग के लिए)12%5%
ये सामान हो गए सस्ते

स्वास्थ्य क्षेत्र

क्रमांकवस्तुपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा18%शून्य
2थर्मामीटर18%5%
3मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन12%5%
4डायग्नॉस्टिक किट्स और रिएजेंट्स12%5%
5ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स12%5%
6पॉवर वाले चश्मे12%5%
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सामान सस्ते

शिक्षा के क्षेत्र में

क्रमांकवस्तुपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1नक्शे, चार्ट और ग्लोब12%शून्य (0%)
2पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन्स और पेस्टल12%शून्य (0%)
3कॉपी और नोटबुक्स12%शून्य (0%)
4इरेजर (रबर)5%शून्य (0%)
शिक्षा के क्षेत्र के सामान सस्ते

गाड़ियों की कीमत

क्रमांकवाहन का प्रकारपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1पेट्रोल व पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी, सीएनजी कारें (1200 सीसी और 4000 एमएम तक)28%18%
2डीजल व डीजल हाइब्रिड कारें (1500 सीसी और 4000 एमएम तक)28%18%
3तीन पहिया वाहन28%18%
4मोटरसाइकिल (350 सीसी तक)28%18%
5माल ढोने वाले मोटर वाहन28%18%
गाड़ियों की कीमत में आएगा बदलाव

इलेक्ट्रॉनिक सामान

क्रमांकउत्पाद का नामपुराना जीएसटीनया जीएसटी
1एयर कंडीशनर28%18%
2टीवी (32 इंच से ऊपर सभी तरह के)28%18%
3मॉनिटर और प्रोजेक्टर28%18%
4डिश वॉशिंग मशीन28%18%
इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें : GST Council Big Decision : पान मसाला-तंबाकू चबाना महंगा, जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola