Indian Railways: यदि आप आज ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर, रेलवे ने दी अहम जानकारी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Mathura: Commuters wait for trains during a foggy winter morning at Mathura Junction railway station, Saturday, Dec. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI12_23_2023_000014B)

Indian Railway : घने कोहरे की सबसे ज्यादा मार रेलवे पर पड़ रही है. दर्जनों ट्रेनें रेंग रही हैं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. इस बीच रेलवे की ओर से एक अहम जानाकरी दी गई है.

विज्ञापन

Indian Railway : यदि आप आज ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…खराब मौसम की वजह से उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है. इस मौसम का प्रभाव रेलवे पर भी पड़ा है. दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. रेलवे की ओर से इस बाबत एक सूची जारी की गई है जिसमें चेन्नई-दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के नाम शामिल हैं. यहां देखें पूरी सूची…

यात्रियों को हो रही है परेशानी

कोहरे की मार से तेजस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेन देर से चल रही है. लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ट्रेन समय से नहीं पहुंच पा रही है. साल के पहले दिन सोमवार को भी रेल सेवाएं लेटलतीफ नजर आईं जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पिछले पांच दिनों से यही स्थिति बनी हुई है. पटना में लंबी दूरी की ट्रेनें पांच से साढ़े नौ घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची. सोमवार को सबसे अधिक परेशानी महानंदा एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई, बीते तीन दिनों से यह ट्रेन 10 से 12 घंटे देरी से चल रही थी, इस वजह से रेलवे की ओर से इसे रद्द कर दिया गया.

Also Read: Indian Railway News: रांची-वाराणसी ट्रेन का विस्तार लखनऊ तक और रांची से अयोध्या तक नयी ट्रेन की मांग

कोहरे की वजह से नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में देरी हो रही है. एक जनवरी को भी यह ट्रेन नौ घंटे 22 मिनट देरी से दोपहर दो बजे के बाद पटना जंक्शन पहुंची. हालांकि, दिल्ली के लिए यह ट्रेन तय समय पर रवाना हुई थी. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे 39 मिनट की देरी से पटना पहुंची जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा.

कैसे पता करें आपनी ट्रेन का

आपको बता दें कि आज देश में लगभग हर व्यक्ति के फोन में इंटरनेट कनेक्शन रहता है जिसका इस्तेमाल विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है. इनमें से एक काम है ट्रेन से यात्रा करते वक्त उसकी लाइव लोकेशन (Train Live Location) टैक करना. रेल यात्रियों को अपने फोन में Where is My Train नाम की ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत है जिससे उन्हें ट्रेन के बारे में सही जानकारी मिल सकती है. यह ऐप इंटरनेट नहीं रहने पर भी आपको आपकी ट्रेन की सही लोकेशन बताने में सक्षम है. इस ऐप में लोकेशन पता करने के तीन मोड होते हैं. इंटरनेट, सेल टावर और जीपीएस. बाद वाले दोनों विकल्प केवल ट्रेन में यात्रा के दौरान ही इस्तेमाल करने के लिए होते हैं. इनमें से सेल टावर का विकल्प बगैर इंटरनेट के आपको ट्रेन की लाइव लोकेशन बताने के लिए काफी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन