कैसे सुधरेगी अर्थव्यवस्था ? 60 फीसदी हिस्सेदारी वाले 8 राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

कोरोनावायरस के कहर ने आम जनजीवन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी अस्त-व्यस्त कर दिया है. रेटिंग एजेंसी मूडीज की मानें तो कोरोनावायरस के कारण भारत की जीडीपी 1 प्रतिशत से भी नीचे जा सकती है. भारत में आठ बड़े राज्य जिसका जीडीपी में 60 प्रतिशत से अधिक योगदान है वहां पर कोरोनावायरस का कहर सबसे अधिक है. हालांकि केंद्र सरकार का मानना है कि धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो जायेगी.
नयी दिल्ली : कोरोनावायरस के कहर ने आम जनजीवन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी अस्त-व्यस्त कर दिया है. रेटिंग एजेंसी मूडीज की मानें तो कोरोनावायरस के कारण भारत की जीडीपी 1 प्रतिशत से भी नीचे जा सकती है. भारत में आठ बड़े राज्य जिसका जीडीपी में 60 प्रतिशत से अधिक योगदान है वहां पर कोरोनावायरस का कहर सबसे अधिक है. हालांकि केंद्र सरकार का मानना है कि धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो जायेगी.
Also Read: मूडीज का दावा- ’20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज से भी नहीं हल होगी सभी समस्याएं’
इसी बीच लॉकडाउन के 57वें दिन बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख से अधिक हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, उसके बाद तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी है.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश की कुल जीडीपी में 8 राज्यों का 60 फीसदी योगदान है. इनमें महाराष्ट्र 32 लाख करोड़, तमिलनाडु 20.91 लाख करोड़, गुजरात 18.85 लाख करोड़ और उत्तर प्रदेश 17.91 लाख करोड़ प्रमुख है. इसके अलावा मध्य प्रदेश (9.62 लाख करोड़) पश्चिम बंगाल (14.70 लाख करोड़) दिल्ली (8.56 लाख करोड़) और राजस्थान (11.33 लाख करोड़) है.
ये आठ राज्य मरीजों की संख्या में शीर्ष पर- स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अबतक के आंकड़ों में महाराष्ट्र में कुल 37000 से अधिक मामले हैं. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां पर 12448 संक्रमित मरीज है. इसके बाद गुजरात है, जहां पर 12140 मामले हैं. इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में जहां मरीजों की संख्या 10554 और राजस्थान में 5845 है वहीं मध्य प्रदेश में 5465 और उत्तर प्रदेश में 4926 मामले अबतक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




