सरकार बेच रही है इस बैंक की अपनी हिस्सेदारी, ग्राहकों पर क्या होगा असर, जानें पूरा डिटेल्स

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Oct 2020 9:53 AM

विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी हिस्सेदारी को सरकार ने बेचने का फैसला किया है. सीएनबीसी आवाज के हवाले से खबर है कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में सरकारी हिस्सा बेचने की तैयारी पूरी भी हो गई है.

विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी हिस्सेदारी को सरकार ने बेचने का फैसला किया है. सीएनबीसी आवाज के हवाले से खबर है कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में सरकारी हिस्सा बेचने की तैयारी पूरी भी हो गई है. अब इसपर सिर्फ कैबिनेट से सैद्धांतिक मंजूरी लेनी बाकी है. वहीं, हिस्सेदारी बेची जाने की बात पर बैंक के ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकारी हिस्सेदारी बेचने का ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा. बैंक में सभी कामकाज पूर्व की भांति ही होंगे.

सूत्रों से जो खबरे मिल रही हैं उसकी माने तो आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बेचने की बात पर संबंधित मंत्रालयों से भी बातचीत कर ली गई है. एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में अपना हिस्सा बेचने की तैयार है. है. बता दें आईडीबीआई बैंक में एलआईसी की 51 फीसदी और सरकार की 47 फीसदी की हिस्सेदारी है.

गौरतलब है कि आईडीबीआई यानी औद्योगिक विकास बैंक भारत के प्रमुख बैंकों में से एक सरकारी बैंक है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे अन्य बैंक की तरह सरकारी बैंक की मान्यता दी है. सरकार ने 22 जून 1964 को अधिसूचना जारी कर 1 जुलाई 1964 को इसकी स्थापना की थी. एलआईसी ने इसमें 21 हजार करोड़ निवेश कर 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी. जिसके बाद तकनीकी रूप से आईडीबीआई बैंक एक प्राइवेट बैंक बन गया है.

Also Read: IPL 2020 : इस खिलाड़ी ने तोड़ा डेल स्टेन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे तेज गेंद

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola