ePaper

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का नया इक्विटी फंड लॉन्च, कमाई का बेहतरी मौका

Updated at : 20 Nov 2024 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का नया इक्विटी फंड लॉन्च, कमाई का बेहतरी मौका

ICICI Prudential Mutual Fund

ICICI Prudential MF: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मिनिमम वेरिएंस फंड की निवेश रणनीति बड़े कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों (लार्ज-कैप स्टॉक्स) पर आधारित है. इसमें कम अस्थिरता वाले स्टॉक्स को अधिक वेटेज दिया जाता है.

विज्ञापन

ICICI Prudential MF: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने नया इक्विटी मिनिमम वैरियेंस फंड लॉन्च किया है. यह न्यूनतम अस्थिरता थीम का पालन करने वाली एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. इसका उद्देश्य स्कीम के बेंचमार्क निफ्टी 50 टीआरआई की तुलना में पोर्टफोलियो की अस्थिरता को कम करते हुए इक्विटी और इक्विटी से संबंधित साधनों में निवेश कर लंबे समय में पूंजी में वृद्धि हासिल करना है. यह नई स्कीम निवेश के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश करती है, जिसमें एसेट का चयन और पोर्टफोलियो निर्माण के लिए कम अस्थिरता रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है.

लंबे समय के निवेश से पूंजी वृद्धि

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मिनिमम वेरिएंस फंड की निवेश रणनीति बड़े कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों (लार्ज-कैप स्टॉक्स) पर आधारित है. इसमें कम अस्थिरता वाले स्टॉक्स को अधिक वेटेज दिया जाता है. यह गहन विश्लेषण, वेट मैनेजमेंट और विजन-आधारित निवेश का इस्तेमाल करके एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो तैयार करता है, जो अस्थिरता को कम करने पर फोकस करता है. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जो लंबे समय में पूंजी में अच्छी वृद्धि चाहते हैं. जो इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन बाजार की अस्थिरता को लेकर चिंतित हैं. जो अच्छी कॉर्पोरेट गवर्नेंस और उच्च नकदी प्रवाह वाली लार्ज-कैप कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं.

निफ्टी मिडकैप में 18.1% तक चक्रवृद्धि रिटर्न

अर्थलाभ के आंकड़े बताते हैं कि जब बाजार में कम उतार-चढ़ाव रहा है, तब निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई ने 18.1% चक्रवृद्धि दर से निवेशकों को रिटर्न दिया है. इसी तरह शेयर बाजार में जब कम उतार-चढ़ाव रहा है, तो निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई सूचकांक ने 16.9% सीएजीआर और निफ्टी 100 टीआरआई ने 15% सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है. निफ्टी 50 टीआरआई ने भी करीब 15% सीएजीआर की दर से रिटर्न देने में सफल रहा है.

इसे भी पढ़ें: सोना के कारोबार की होगी निगहबानी, 2025 से बदल जाएगा नियम

डिफेसिंव अप्रोच रखता है इक्विटी फंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट के कार्यकारी निदेशक और मुख्य निवेश अधिकारी एस नरेन ने कहा, ”हमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी मिनिमम वैरियेंस फंड को पेश करते हुए खुशी हो रही है. शेयर बाजारों के उच्च मूल्यांकन के बीच कम अस्थिरता वाले स्टॉक्स को प्राथमिकता देकर इस स्कीम की शुरुआत हमारे डिफेसिंव अप्रोच को दर्शाती है. भारत के अनुकूल ढांचागत और मैक्रोइकॉनॉमिक विजन का लाभ उठाने की दिशा में भी काम करती है.”

इसे भी पढ़ें: एसएमई के पर कतरने की तैयारी में सेबी, धन जुटाने वाले आईपीओ पर बढ़ाने जा रहा निवेश सीमा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola