ये ब्लूचिप फंड है या कुबेर का खजाना? सिर्फ 12,000 से बन गए एक करोड़ रुपये

ICICI Prudential Bluechip Fund
ICICI Prudential Bluechip Fund: ब्लूचिप फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड का एक प्रकार है. असेट मैनेजमेंट कंपनियां इसके जरिए लार्जकैप वाली पुरानी और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों के शेयरों में निवेश करती हैं. लार्जकैप वाली पुरानी स्थापित कंपनियों को 'ब्लू-चिप' कंपनी कहा जाता है. इन कंपनियों के शेयरों को सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश माना जाता है.
ICICI Prudential Bluechip Fund: क्या आप यकीन कर सकते हैं कि एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए किसी ब्लूचिप फंड में सिर्फ 12,000 रुपये का निवेश करने पर आपको 1 करोड़ रुपये मिल जाएगा? इस सवाल पर आप सीधे यही कहेंगे कि आप भी अच्छा मजाक कर लेते हैं. लेकिन जनाब, यह मजाक नहीं है. यह हकीकत है. देश में प्राइवेट सेक्टर की असेट मैनेमेंट कंपनी (एएमसी) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल है. इसने ब्लूचिप फंड में सिर्फ 12,000 रुपये के निवेश पर रिटर्न के रूप में 1 करोड़ से अधिक की धनराशि दी है. आइए, जानते हैं कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड (जी) ने 12,000 रुपये के निवेश पर 1 करोड़ से अधिक का रिटर्न कैसे दिया.
कितना रिटर्न देता आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
आईसीआईसीआई डाइरेक्ट डॉट कॉम के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड (जी) की शुरुआत 1 मई 2008 को हुई थी. उस समय निफ्टी में इसके इक्विटी की वैल्यू 10.022 रुपये थी, जो 14 नवंबर 2024 को इसके इक्विटी की वैल्यू बढ़कर 103.26 रुपये हो गई. यह ब्लूचिप फंड निवेशकों के एक साल के निवेश पर करीब 12.45%, दो साल के निवेश पर 22.61%, तीन साल के निवेश पर 21.05%, चार साल के निवेश पर 19.98% और पांच साल के निवेश पर 21.37% रिटर्न देता है.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड से 16 साल में 1 करोड़
2008 से लेकर अब तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड (जी) ने अपने निवेशकों को करीब 15.92% तक रिटर्न दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी ने साल 2008 में इस ब्लूचिप फंड ने हर महीने 12,000 रुपये निवेश किए होंगे, तो उनकी कुल निवेश राशि 23.64 लाख रुपये इस 16 साल में 1.05 करोड़ रुपये हो गया होगा.
इसे भी पढ़ें: बनारस में बिहार-झारखंड के नीति निर्माताओं का क्षेत्रीय सम्मेलन, कार्बन उत्सर्जन घटाने पर होगा मंथन
लगातार 5 साल तक 12,000 के निवेश पर कितना मिलेगा पैसा
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब अगर आप इस समय आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड (जी) में हर महीने 12,000 रुपये जमा करेंगे, तो आपको अधिक से अधिक 5 साल तक जमा करना होगा. इस पांच साल के निवेश पर कंपनी की ओर से आपको सालाना 21.37% रिटर्न दिया जाएगा. वहीं, इस दौरान आपके निवेश की कुल राशि करीब 7.20 लाख रुपये होगी. इस निवेश राशि पर सालाना 21.37% ब्याज के हिसाब से 5 साल में आपको करीब 12,25,631.66 लाख रुपये मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें: एसआईपी में 5000 रुपये 15 साल तक जमा करने पर 25 लाख की कमाई, तो पीपीएफ से कितनी? जानें कैलकुलेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




