शेयर बाजार में भीषण भूचाल, सेंसेक्स ने 2226 से अधिक अंकों का लगाया बड़ा गोता

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :05 Aug 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में भीषण भूचाल, सेंसेक्स ने 2226 से अधिक अंकों का लगाया बड़ा गोता

वैश्विक बाजारों में बड़ी गिरावट से भारतीय शेयर बाजार में भारी भूचाल.

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के श्ंघाई कंपोजिट में गिरावट का दौर जारी है. जापान का निक्केई 225 12.40 फीसदी या 4,451.25अंक गिरकर 31,458.42 अंकों के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: जापान के निक्केई 225 समेत दुनिया के तमाम बाजारों में बड़ी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में भीषण भूचाल आ गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2226.49 अंक या 2.75% की बड़ा गोता लगाते हुए 78,755.46 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 432.25 1.75% की बड़ी गिरावट के साथ 24,285.45 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ. सुबह के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 2,401.49 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 78,580.46 अंक के स्तर पर खुला था. एनएसई निफ्टी भी 489.65 की भारी गिरावट के 24,228.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया था. इससे पहले, शुक्रवार 3 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 885.60 अंक या 1.08 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 80,981.95 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 293.20 अंक या 1.17 फीसदी फिसलकर 24,717.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

टाटा मोटर्स में सबसे बड़ी 7.32% गिरावट

शेयर बाजार के इस भूचाल में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इसमें सबसे बड़ा नुकसान टाटा मोटर्स के शेयर को हुआ. कारोबार के आखिर में टाटा मोटर्स का शेयर 7.32% टूटकर 1016.65 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, नुकसान होने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स (-5.93%), टाटा स्टील (-5.31%), भारतीय स्टेट बैंक (-4.34%), पावरग्रिड (-4.19%), मारुति सुजुकी इंडिया (-4.17%), जेएसडब्ल्यू स्टील (-4.02%), इन्फोसिस (-3.84%), लार्सन एंड ट्रुबो (-3.77%), टेक महिंद्रा (-3.61%), बजाज फिनसर्व (-3.49%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-3.46%) शामिल हैं. वहीं, जिन दो शेयर लाभ में रहे, उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (+0.83%) और नेस्ले इंडिया (+0.61%) शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: कौन है वो लड़की जो संभालेगी रतन टाटा की कुर्सी, सायरस मिस्त्री से क्या है नाता?

जापान का निक्केई 225 में 4,451.25 अंकों की बड़ी गिरावट

दुनिया भर के शेयर बाजारों की बात करें, तो तमाम शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के श्ंघाई कंपोजिट में गिरावट का दौर जारी है. जापान का निक्केई 225 12.40 फीसदी या 4,451.25अंक गिरकर 31,458.42 अंकों के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. यूरोपीय बाजार भी धराशायी हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.92 फीसदी टूटकर 2,420.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है और ब्रेंट क्रूड 1.85 फीसदी टूटकर 72.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola