Home Loan Tax Benefit: होम लोन पर 3.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं आप, यहां जानें कैसे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Aug 2022 8:57 AM
आयकर नियमों (Income Tax Act) की धारा 80 सी (Article 80C of IT Act) टैक्स छूट के लिए एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक के होम लोन के मूल भुगतान की अनुमति देता है.
Home Loan Tax Benefit: अगर आपने होम लोन (Home Loan) लिया है, तो उस पर दिए जाने वाले ब्याज के पैसे पर टैक्स छूट (Home Loan Tax Rebate) पा सकते हैं. इसके लिए आपको इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) में लोन और उसकी ब्याज अदायगी के बारे में बताना होगा. हाउसिंग लोन लेकर एक वित्तीय वर्ष में 3.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचाया जा सकता है. कैसे संभव है यह? आइए जानें-
आयकर नियमों (Income Tax Act) की धारा 80 सी (Article 80C of IT Act) टैक्स छूट के लिए एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक के होम लोन के मूल भुगतान की अनुमति देता है. होम लोन पर चुकाये गए ब्याज पर सेक्शन 24बी के तहत 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त टैक्स छूट भी है. इसका मतलब है कि करदाता कुल मिलाकर 3.5 लाख रुपये तक टैक्स बेनिफिट का फायदा उठा सकता है. 3.5 लाख रुपये का कुल होम लोन टैक्स बेनिफिट कुल टैक्सेबल इनकम से कम हो जाता है और इस तरह इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देनदारी कम हो जाती है.
Also Read: Adani-NDTV Deal: अडाणी ग्रुप एनडीटीवी में खरीदेगा बड़ी हिस्सेदारी, मीडिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी
इनकम टैक्स के नियम (Income Tax Rule) के मुताबिक होम लोन के ब्याज पर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है. इसके लिए करदाता को इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) में लोन और उसकी ब्याज अदायगी के बारे में बताना होगा. प्रूफ के तौर संबंधित बैंक से इंटरेस्ट लेटर प्राप्त कर उसे जमा करना होगा. इसमें चुकाये गए ब्याज पर 2 लाख और होम लोन के मूलधन पर 1.5 लाख रुपये की छूट हासिल की जा सकती है.
इस तरह कुल मिलाकर 3.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट हासिल किया जा सकता है. 3.5 लाख रुपये का कुल होम लोन टैक्स बेनिफिट करदाता के कुल टैक्सेबल इनकम से कम हो जाएगा और इस तरह इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार करदाता की टैक्स देनदारी कम हो जाती है. यही नहीं, प्रॉपर्टी खरीद शुल्क जैसे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन भी धारा 80C के तहत डिडक्शन के तहत आते हैं. इसके अलावा, धारा 80सी के तहत, कई अन्य निवेश और भुगतान पर भी टैक्स बेनिफिट लिया जा सकता है. इसके तहत एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये के टैक्स छूट की अनुमति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










