ePaper

Adani-NDTV Deal: अडाणी ग्रुप एनडीटीवी में खरीदेगा बड़ी हिस्सेदारी, मीडिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी

Updated at : 23 Aug 2022 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Adani-NDTV Deal: अडाणी ग्रुप एनडीटीवी में खरीदेगा बड़ी हिस्सेदारी, मीडिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी

NDTV Adani Deal: अडाणी ग्रुप अब मीडिया के क्षेत्र में बड़ा दांव खेलने जा रहा है. अडाणी ग्रुप मीडिया समूह एनडीटीवी में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है. फिलहाल एनडीटीवी ग्रुप की राष्ट्रीय टीवी चैनलों और डिजिटल प्लैटफॉर्म्स के बीच अच्छी-खासी दखल है.

विज्ञापन

NDTV Adani Group Deal: गौतम अडाणी की अगुवाई में अडाणी ग्रुप अब मीडिया के क्षेत्र में बड़ा दांव खेलने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडाणी ग्रुप मीडिया समूह एनडीटीवी में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है. फिलहाल एनडीटीवी ग्रुप की राष्ट्रीय टीवी चैनलों और डिजिटल प्लैटफॉर्म्स के बीच अच्छी-खासी दखल है.

अडाणी समूह की कंपनियों ने न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 493 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की है. समूह ने मीडिया और समाचार प्रसारण कंपनी में परोक्ष रूप से करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद यह पेशकश की है.

Also Read: ACC और Ambuja में हिस्सेदारी बेचेगा Adani ग्रुप, अगले हफ्ते आएगा खुला ऑफर

यह खुली पेशकश अगर सफल हो जाती है, तो अडाणी समूह की प्रसारण कंपनी में 55 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी हो जाएगी. साथ ही समूह एनडीटीवी बहुलांश शेयरधारक हो जाएगा. एएमजी मीडिया नेटवर्क्स की अनुषंगी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) ने आआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआर) में ‘वॉरंट’ का इस्तेमाल कर 29.18 प्रतिशत ली है.

आरआरपीआर दरअसल एनडीटीवी का प्रवर्तक समूह है. अडाणी समूह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, वीसीपीएल ने आरआरपीआर में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वॉरंट का प्रयोग किया है. इस तरह के अधिग्रहण से वीसीपीएल-आरआरपीआर में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल कर लेगी.

Also Read: ACC और Ambuja में हिस्सेदारी बेचेगा Adani ग्रुप, अगले हफ्ते आएगा खुला ऑफर

वॉरंट का उपयोग करने के बाद अडाणी समूह की तीन कंपनियों ने एनडीटीवी में लगभग 493 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश की है. वीसीपीएल ने अडाणी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ मिलकर एनडीटीवी के 1,67,62,530 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य की पेशकश की है.

एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को बीएसई में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.20 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों में इस वर्ष अबतक 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. हालांकि, समूह की तरफ यह खुली पेशकश कंपनी के शेयर मूल्य से 19.71 प्रतिशत कम है.

एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय पुगलिया ने कहा कि यह अधिग्रहण नये जमाने के मीडिया का मार्ग प्रशस्त करने के कंपनी के लक्ष्य की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा, हम समाचार वितरण में एनडीटीवी के हिस्से को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं. एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय की कंपनी में कुल मिलाकर 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola