Petrol Pump License: आप भी बन सकते हैं पेट्रोल पंप के मालिक! बस ये स्टेप फॉलो करें और कमाई करें बंपर!

Petrol Pump License
Petrol Pump License: सोच रहे हैं कि पेट्रोल पंप का मालिक कैसे बनें? तो ये खबर आपके लिए है. इसमें जानेंगे पूरी प्रक्रिया. पात्रता, निवेश, जमीन, लाइसेंस और जरूरी सर्टिफिकेट. बस सही स्टेप फॉलो करें और बनें अपने पेट्रोल पंप के मालिक. ग्रामीण हो या शहरी, कमाई होगी बंपर.
Petrol Pump License: सोचिए जरा, सड़क के किनारे हर दिन लोग आपके पेट्रोल पंप पर रुकें, गाड़ी में पेट्रोल भरवाएं और आप कमाई के मजे लें. सुनने में आसान लगता है न? लेकिन सच में पेट्रोल पंप का मालिक बनने के लिए कुछ नियम और फीस-फंड की जरूरत होती है. डरने की बात नहीं, हम इसे आसान भाषा में समझा देंगे. यानी, अगर आप भी सोच रहे हैं “भाई, मैं पेट्रोल पंप का मालिक कैसे बनूँ?”, तो बस 5 मिनट के लिए ध्यान दें. हम आपको बताएंगे कि आयु, शिक्षा, निवेश, लाइसेंस और जमीन. सब कुछ कैसे पूरा करें और स्टार्ट कर दें अपना पेट्रोल पंप.
पेट्रोल पंप के लिए पात्रता – आप फिट हैं या नहीं?
- आयु: 21 से 55 साल
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक (NRI हों तो कम से कम 182 दिन भारत में रहना जरूरी)
- शिक्षा:
- सामान्य वर्ग: 12वीं पास
- SC/ST/OBC: 10वीं पास
- शहरी इलाके: ग्रेजुएट होना बेहतर
- CC2 श्रेणी के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पढ़ाई की लिमिट नहीं
कितना पैसा चाहिए
- ग्रामीण इलाके: 15–20 लाख
- शहरी इलाके: 30–35 लाख (अगर ज़मीन आपकी हो)
पैसे कहां से लाएं
- बैंक डिपॉजिट
- बॉन्ड और शेयर
- म्यूचुअल फंड
- राष्ट्रीय बचत पत्र
- डाक योजना और बचत खाता
ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड और शेयर का 60% ही निवेश में गिना जाएगा.
जमीन चाहिए – कितना बड़ा प्लॉट चाहिए
- साइज: 800–1200 वर्ग मीटर
- लोकेशन:
- रेगुलर रिटेल आउटलेट → राजमार्ग, शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्र
- ग्रामीण रिटेल आउटलेट → गांव में, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं
लाइसेंस और फीस – क्या-क्या लगेगा (Petrol Pump License)
पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस फीस हाई स्पीड डीजल 16 किमी/लीटर के लिए ₹18 प्रति किलोलीटर और 41 किमी/लीटर के लिए ₹48 प्रति किलोलीटर है. एप्लीकेशन फीस रेगुलर आउटलेट के लिए ₹1000 और ग्रामीण आउटलेट के लिए ₹100 है, जबकि SC/ST/OBC श्रेणी के लोगों को 50% की छूट मिलती है.
फिक्स्ड फीस के तहत, यदि जमीन आवेदक की स्वयं की हो तो रेगुलर आउटलेट के लिए ₹15 लाख और ग्रामीण आउटलेट के लिए ₹5 लाख देय हैं, वहीं कंपनी की जमीन होने पर रेगुलर आउटलेट के लिए ₹30 लाख और ग्रामीण आउटलेट के लिए ₹10 लाख का भुगतान करना होगा. ध्यान दें कि एप्लीकेशन, लाइसेंस और फिक्स्ड फीस सभी गैर-रिफंडेबल हैं.
आवेदन कैसे करें
पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करने के लिए प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), रिलायंस पेट्रोलियम, एस्सार ऑयल और शेल इंडिया अपने वेबसाइट या अखबार में विज्ञापन जारी करती हैं. आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं या पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यदि किसी क्षेत्र में कई लोग आवेदन करते हैं, तो विजेताओं का चयन लॉटरी या बोली प्रक्रिया के जरिए किया जाता है.
जरूरी सर्टिफिकेट और परमिशन
- वैरिफाइड लोकेशन डॉक्यूमेंट
- लाइसेंसिंग प्राधिकरण से NOC
- नगर निगम और अग्नि सुरक्षा से परमिशन
- अन्य विभागों से आवश्यक प्रमाण पत्र
Also Read: दिवाली से पहले बाजार में नरम बढ़त, FPIs सतर्क लेकिन निवेश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










