Share Market Tips: महाभारत के चार किरदार, जो बताएंगे शेयर बाजार में जिंदा कैसे रहना है

Share Market Tips
Share Market Tips: महाभारत के पात्रों से निवेशक जोखिम प्रबंधन, भावनात्मक नियंत्रण, सही सलाह और पोर्टफोलियो संतुलन जैसी महत्वपूर्ण बातें सीख सकते हैं. युधिष्ठिर, धृतराष्ट्र, शकुनि और कौरवों की गलतियों से सबक लेकर समझदारी से निवेश करना ही सफलता की कुंजी है.
Share Market Tips: शेयर बाजार में निवेश करना एक युद्ध से कम नहीं. यहां भी जीत उन्हीं की होती है जो धैर्य, रणनीति और विवेक के साथ आगे बढ़ते हैं. ठीक वैसे ही जैसे महाभारत में कई पात्रों की जीत-हार से हमें जीवन की सीख मिलती है, वैसे ही ये कहानियां निवेश की दुनिया में भी काफी प्रासंगिक हैं. आइए जानते हैं कि महाभारत से निवेशकों को क्या सीखना चाहिए.
युधिष्ठिर से सीखें: सारी पूंजी एक ही दांव पर न लगाएं
महाभारत में युधिष्ठिर ने जुए की बाज़ी में एक के बाद एक सब कुछ हार दिया—राज्य, भाई, और यहां तक कि खुद को भी. शेयर बाजार में कभी भी एक ही दांव में पूरी पूंजी न लगाएं. निवेश में रिस्क मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करें और हमेशा एक बैकअप रणनीति रखें. अगर आप सारे पैसे एक ही स्टॉक या सेक्टर में लगा देंगे, तो नुकसान की स्थिति में वापसी मुश्किल हो सकती है.
धृतराष्ट्र से सीखें: शेयर से अंधा मोह मत पालिए
धृतराष्ट्र को अपने बेटे दुर्योधन से इतना मोह था कि वो उसकी गलतियों को भी नज़रअंदाज़ करते रहे, जिसका नतीजा महायुद्ध में तबाही के रूप में सामने आया. अगर कोई स्टॉक लगातार गिर रहा है और उसके फंडामेंटल खराब हो चुके हैं, तो सिर्फ “पुरानी भावनाओं” के आधार पर उसमें बने रहना नुकसानदायक हो सकता है. समय पर कट-लॉस लगाना और बाहर निकलना एक समझदार निवेशक की पहचान है.
शकुनि जैसे सलाहकारों से रहें दूर
शकुनि की चालबाज़ियों ने कौरवों को विनाश की राह पर धकेल दिया. कई निवेशक भी ऐसे ‘शकुनि सलाहकारों’ के चक्कर में फंस जाते हैं, जो बिना आधार के बड़ी कमाई का लालच देते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती टिप्स या अनजाने “एक्सपर्ट्स” की सलाह पर भरोसा न करें. केवल SEBI-registered या प्रमाणित निवेश सलाहकारों की ही राय लें. हर निवेश का स्वयं विश्लेषण ��रें और आंख मूंदकर किसी की बात पर न चलें.
कौरवों जैसी भारी-भरकम होल्डिंग न बनाएं
कौरवों की सेना संख्या में भले ही ज्यादा थी, लेकिन रणनीति और आत्मविश्वास में वह कमजोर साबित हुई.अपने पोर्टफोलियो में जरूरत से ज्यादा स्टॉक्स न भरें. ज्यादा स्टॉक्स होने से फोकस और ट्रैकिंग दोनों कमजोर हो जाती है. कोशिश करें कि आपका पोर्टफोलियो गुणवत्ता पर आधारित हो, मात्रा पर नहीं. कम लेकिन मजबूत कंपनियों में निवेश करना अधिक लाभकारी होता है.
AlsO Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक शर्मा? पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका तूफानी शतक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










