ePaper

Abhishek Sharma Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक शर्मा? पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका तूफानी शतक

Updated at : 12 Apr 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Sharma Net Worth

Abhishek Sharma Net Worth

Abhishek Sharma Net Worth: अभिषेक शर्मा ने IPL 2025 में पंजाब के खिलाफ 40 गेंदों में शतक ठोककर सबका दिल जीत लिया. उनकी नेट वर्थ करीब ₹12 करोड़ है और SRH ने उन्हें ₹14 करोड़ में रिटेन किया. वह लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Net Worth: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने IPL 2025 में अपनी बल्लेबाज़ी का असली जलवा दिखा दिया है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ महज़ 40 गेंदों में शतक ठोककर टीम को जीत की पटरी पर ला खड़ा किया. SRH को 246 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करना था. शुरूआत में विकेट जल्दी गिरने के बाद जब टीम दबाव में दिख रही थी, तब अभिषेक ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अपने शतक की तकदीर युजवेंद्र चहल की गेंद पर लिखी. जैसे ही बल्ला घूमा और गेंद बाउंड्री के पार गई, पूरा स्टेडियम ‘अभिषेक-अभिषेक’ के नारों से गूंज उठा. चलिए जानते हैं कि फैंस के दिल जीतने वाले अभिषेक शर्मा की कमाई यानी नेट वर्थ कितनी है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी दिखा चुके हैं दम

अभिषेक सिर्फ IPL ही नहीं, भारत के लिए T20I फॉर्मेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 535 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 193.84 रहा है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए काफ़ी प्रभावशाली है.

कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल (Abhishek Sharms Income and Luxury Lifestyle)

अभिषेक शर्मा की नेट वर्थ करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है. IPL 2025 में SRH ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी सैलरी है. अब तक वह IPL से 35.7 करोड़ रुपये कमा चुके हैं. अभिषेक अमृतसर के पॉश इलाके में रहते हैं. उनके गैराज में BMW 3 Series जैसी लग्जरी कारें हैं. सोशल मीडिया पर उनके आलीशान घर की तस्वीरें और ब्रांड शूट्स खूब वायरल होते रहते हैं.

Also Read: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की कर दी ठुकाई, Video देख आप भी कहेंगे, ‘वाह छोटू उस्ताद वाह’

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola