ePaper

Bank Holidays: फरवरी में दस दिन बैंक बंद, जानें कब है होली और रामनवमी की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 31 Jan 2023 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays: फरवरी में दस दिन बैंक बंद, जानें कब है होली और रामनवमी की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February/March 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक छुट्टियों के संबंध में जानकारी दी जाती है. यहां जानें फरवरी में किस किस दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

विज्ञापन

Bank Holidays in February 2023: यदि आप अपने काम के लिए अमूमन बैंक जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…जनवरी का महीना खत्म होने को हैं, दो दिन बाद फरवरी का महीना शुरू होने वाला है. फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जो जानकारी शेयर की है, उसके अनुसार निजी और सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बंद रहने वाले हैं.

फरवरी के महीने में देश भर के विभिन्न राज्यों में कई त्योहार मनाए जाएंगे. हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी, महाशिवरात्रि, लोसार और कई और महत्वपूर्ण त्योहार लोग मनाएंगे. इस अवसर पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. फरवरी महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, RBI की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि ये छुट्टियां पूरे भारत में समान रूप से लागू नहीं होंगी. सभी राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग छुट्टियां होंगी.

Also Read: Bank Holidays 2023 List: RBI के अनुसार बैंक में जनवरी से दिसंबर तक कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक वेबसाइट- https://www.rbi.org.in/ पर बैंक छुट्टियों के संबंध में जानकारी दी जाती है.

फरवरी 2023 में बैंक अवकाश

5 फरवरी: हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती (रविवार)

11 फरवरी: दूसरा शनिवार

12 फरवरी: रविवार

15 फरवरी: लुई-नगाई-नी (मणिपुर)

18 फरवरी: महाशिवरात्रि

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (रविवार)

20 फरवरी: राज्य दिवस (अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम)

21 फरवरी: लोसर (सिक्किम)

25 फरवरी: चौथा शनिवार

26 फरवरी: रविवार

Bank Holidays in March 2023 : आपको बता दें कि मार्च में होली और रामनवमी की छुट्टी के साथ बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे. जिसमें दो दिन शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां शामिल हैं.

-8 मार्च (बुधवार)-  होली (Holi Holiday in March 2023)

-11 मार्च (शनिवार)- दूसरा शनिवार

-25 मार्च (शनिवार)- चौथा शनिवार

-30 मार्च (गुरुवार)-  राम नवमी (ramnavami Holiday in March 2023)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola