ePaper

शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स पहली बार 83,000 के पार

Updated at : 12 Sep 2024 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स पहली बार 83,000 के पार

शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़कर जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग मजबूत हुए. अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भी तेज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक और घरेलू स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से गुरुवार 12 सितंबर 2024 को शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1439.55 अंक 1.77% की जोरदार छलांग लगाते हुए 83,000 के पार पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 470.45 अंक या 1.89% की मजबूत बढ़त के साथ 25,388.90 अंक पर बंद हुआ. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 428.83 अंक की उछाल के साथ 81,951.99 अंक और निफ्टी 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर खुले थे. बुधवार 11 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 398.13 अंक या 0.49% की जोरदार गिरावट के साथ 81,523.16 अंक और निफ्टी भी 122.65 अंक या 0.49% फिसलकर 24,918.45 अंक पर बंद हुए थे.

भारती एयटेल को भारी मुनाफा

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 29 शेयर लाभ में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा भारती एयरटेल को हुआ. इसका शेयर 4.36% उछलकर 1646.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, लार्सन एंड ट्रुबो, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, आईटीसी, एशियन पेंट और टीसीएस के शेयर भी मुनाफे में रहे. इकलौती कंपनी नेस्ले इंडिया ऐसी रही, जिसका शेयर नुकसान में रहा.

इसे भी पढ़ें: SIP में जमा पैसों की कैसे करेंगे निकासी, कितना लगेगा टैक्स, पता है?

चीन को छोड़ एशियाई बाजार बम-बम

एशिया के प्रमुख बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़कर जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग मजबूत हुए. अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भी तेज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक में भारी बढ़त देखी जा रही है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड पिछले बंद के मुकाबले 1.61% बढ़कर 71.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे 70 साल के बुजुर्ग, ये है प्रक्रिया

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola