ePaper

हेलिकॉप्टर शॉर्ट मारने वाले MS Dhoni अब बेचेंगे टायर, इस कंपनी के बने ब्रांड एंबेसडर

Updated at : 05 Dec 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर शॉर्ट मारने वाले MS Dhoni अब बेचेंगे टायर, इस कंपनी के बने ब्रांड एंबेसडर

MS Dhoni

MS Dhoni: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "यूरोग्रिप जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना वाकई रोमांचक है. यह एक ऐसी कैटेगरी है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है. मोटरसाइकिल और राइडिंग के लिए मेरा प्यार मेरे क्रिकेट के सफर से बहुत पहले शुरू हुआ था.''

विज्ञापन

MS Dhoni: हेलिकॉप्टर शॉर्ट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टायर बेचते हुए दिखाई देंगे. इसका कारण यह है कि टायर बनाने वाली कंपनी यूरोग्रिप टायर्स ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कंपनी की ओर से गुरुवार 5 दिसंबर 2024 को इसका ऐलान किया गया है. कंपनी ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूरोग्रिप ब्रांड और इसके सभी प्रोडक्ट्स का प्रचार करेंगे. यूरोग्रिप, टीवीएस यूरोग्रिप और टीवीएस टायर्स की मैन्युफैक्चरर्स कंपनी टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की शुरुआत 1982 में हुई थी. यह तीन अरब डॉलर (25417 करोड़ रुपये) की टीवीएस मोबिलिटी के मेन सेगमेंट के रूप में काम करती है.

यूरोग्रिप मेरे दिल के करीब : धोनी

एसएम धोनी को ब्रांड एम्बेसडर टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीवी) पी. माधवन ने कहा, “हम एम. एस. धोनी का स्वागत करते हुए खुश हैं… एक ऐसी शख्सियत जो यूरोग्रिप टायर्स की विश्वसनीयता तथा प्रदर्शन के मूल्यों से मेल खाती है.” क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “यूरोग्रिप जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना वाकई रोमांचक है. यह एक ऐसी कैटेगरी है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है. मोटरसाइकिल और राइडिंग के लिए मेरा प्यार मेरे क्रिकेट के सफर से बहुत पहले शुरू हुआ था और पिछले कुछ सालों में मुझे कई तरह की बाइक चलाने का मौका मिला है.”

इसे भी पढ़ें: एनएसई पर रॉकेट बन गया यह छोटकु शेयर, कंपनी ने 1 साल में दिया 154% रिटर्न

सेफ और मजेदार राइड के लिए सही टायर जरूरी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सुरक्षित और मजेदार राइड के लिए सही टायर चुनना बहुत जरूरी है. इस क्षेत्र में यूरोग्रिप टायर्स की एक्सपर्टाइज सबसे अलग है. मैं यूरोग्रिप के साथ इस रोमांचक सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. यूरोग्रिप टायर्स, 2, 3-पहिया और ऑफ-हाइवे टायरों में लीडिंग ब्रांड है.

इसे भी पढ़ें: संपत्ति के मामले में कितने पावरफुल हैं अजित पवार? बचत योजनाओं में 10,79 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola