ePaper

SBI MF NFO: एसबीआई म्यूचुअल फंड की नई स्कीम में पैसा लगाने के बेहतरीन मौका

Updated at : 30 Jul 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
SBI MF NFO: एसबीआई म्यूचुअल फंड की नई स्कीम में पैसा लगाने के बेहतरीन मौका

SBI Mutual Fund NFO

SBI MF NFO: आम तौर पर नए फंड नए सेक्टर या नई थीम पर आधारित होते हैं. इससे निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो मजबूत करने का मौका मिलता है. एनएफओ के दौरान फंड का नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) कम होता है. इससे निवेशक कम पैसे में अधिक यूनिट खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

SBI MF NFO: म्यूचुअल फंडों में पैसा बचत करने वालों और बंपर रिटर्न पाने की चाहत रखने वालों के लिए बेहतरीन खबर है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की एसेट मैनेमेंट कंपनी एसबीआई म्यूचुल फंड ने इक्विटी श्रेणी में नया थिमैटिक फंड पेश किया है. एसबीआई म्यूचुअल फंड के इस नई स्कीम का नाम एसबीआई एमएफ एनएफओ है. एसबीआई म्यूचुअल फंड की इस नई स्कीम को एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्च्युनिटी फंड भी कहा जाता है. कंपनी ने सोमवार 29 जुलाई 2024 से ही इसका सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है, जो 12 अगस्त को बंद हो जाएगा.

एसबीआई म्यूचुअल फंड एनएफओ क्या है?

पैसा बाजार डॉट कॉम और मनी9 डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनएफओ का मतलब न्यू फंड ऑफरिंग होता है. जब कोई म्यूचुअल फंड कंपनी एक नया फंड शुरू करती है, तो उसे एनएफओ कहा जाता है. इस दौरान, कंपनी निवेशकों से पैसे जुटाती है, ताकि निवेशकों से जुटाई गई रकम का नए फंड में निवेश किया जा सके. एसबीआई म्यूचुअल फंड भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक का एक म्यूचुअल फंड विभाग है. जब एसबीआई म्यूचुअल फंड कोई नया फंड शुरू करता है, तो उसे एसबीआई म्यूचुअल फंड एनएफओ कहा जाता है.

एनएफओ में क्यों करें निवेश

म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों के अनुसार, आम तौर पर नए फंड नए सेक्टर या नई थीम पर आधारित होते हैं. इससे निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो मजबूत करने का मौका मिलता है. एनएफओ के दौरान फंड का नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) कम होता है. इससे निवेशक कम पैसे में अधिक यूनिट खरीद सकते हैं. कई बार कंपनियां एनएफओ पर स्पेशल बेनिफिट या डिस्काउंट भी ऑफर करती हैं.

ये भी पढ़ें: नैनो यूरिया से किसानों की बढ़ती है आमदनी, खेती पर खर्च होता है कम?

एसबीआई म्यूचुअल फंड एनएफओ में 5000 रुपये में निवेश

एनएफओ में निवेश को लेकर एसबीआई म्यूचुअल फंड का कहना है कि एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्च्युनिटीज फंड में कम से कम 5,000 रुपये और उसके बाद एक रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है. इसका बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी500 टीआरआई है. एसबीआई म्यूचुअल फंड ने कहा कि इस स्कीम में निवेश करने पर एक साल से पहले रिडम्‍शन पर एक फीसदी एग्जिट लोड देना का भुगतान करना पड़ेगा. इस स्कीम के फंड मैनेजर प्रसाद पडाला हैं.

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. प्रभात खबर किसी निवेशक को किसी भी म्यूचुअल फंड या शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता.

ये भी पढ़ें: पुरानी कर व्यवस्था क्यों खत्म करना चाहती है सरकार? असली कारण बता रहे हैं गिरीश आहूजा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola