ePaper

PM Mudra Yojana : ब्याज पर 2 फीसदी सब्सिडी के साथ सरकार दे रही रियायती लोन, जानिए कैसे उठा पाएंगे लाभ

Updated at : 27 Jun 2020 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
PM Mudra Yojana : ब्याज पर 2 फीसदी सब्सिडी के साथ सरकार दे रही रियायती लोन, जानिए कैसे उठा पाएंगे लाभ

PM Mudra Yojana : अगर आप लॉकडाउन की वजह से पैदा हुई आर्थिक कमजोरी की वजह से अपने कारोबार को दोबारा खड़ा नहीं कर पा रहे हैं, तब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. देश के छोटे कारोबारियों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार ने ब्याज पर 2 फीसदी की सब्सिडी देकर रियायती दरों पर लोन उपलब्ध करा रही है. अभी इसी सप्ताह बुधवार को सरकार ने छोटे कारोबारियों और रेहड़ी पटरी वालों को आर्थिक सहूलित देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना (PM Mudra Yojana) के तहत रियायती दरों पर लोन मुहैया कराने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

PM Mudra Yojana : अगर आप लॉकडाउन की वजह से पैदा हुई आर्थिक कमजोरी की वजह से अपने कारोबार को दोबारा खड़ा नहीं कर पा रहे हैं, तब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. देश के छोटे कारोबारियों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार ने ब्याज पर 2 फीसदी की सब्सिडी देकर रियायती दरों पर लोन उपलब्ध करा रही है. अभी इसी सप्ताह बुधवार को सरकार ने छोटे कारोबारियों और रेहड़ी पटरी वालों को आर्थिक सहूलित देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना (PM Mudra Yojana) के तहत रियायती दरों पर लोन मुहैया कराने का ऐलान किया है.

कौन-कौन उठा सकेंगे इस योजना का लाभ : सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत शिशु कर्ज (Shishu loan) श्रेणी के कर्जदाताओं को ब्याज पर 2 फीसदी सब्सिडी के साथ कर्ज मुहैया कराने को लेकर मंजूरी दी है. सरकार के इस फैसले के बाद अब देश के किसी भी हिस्से के छोटे उद्यमी या फिर रेहड़ी-पटरी लगाकर कारोबार शुरू करने वाले सरकारी मदद भी ले सकते हैं. इससे अब छोटे कारोबार की शुरुआत करने वालों को शिशु श्रेणी के अंतर्गत 50,000 रुपये तक बिना किसी गारंटी के लोन मिल सकेगा.

Also Read: रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे उद्यमियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, शिशु लोन पर मिलेगी सरकारी मदद

12 महीने के लिए मिलेगी ब्याज सहायता : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु कर्ज श्रेणी के कर्जदाताओं को ब्याज पर 2 फीसदी सब्सिडी देने को मंजूरी दी है. पात्र कर्जदाताओं को 31 मार्च 2020 तक के बकाया ऋण पर ब्याज सहायता 12 महीने के लिए मिलेगी.

कब शुरू हुई थी योजना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत 10 लाख रुपये तक का कर्ज लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को दिया जाता है. मुद्रा लोन के नाम से चर्चित यह ऋण वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और छोटी राशि के कर्ज कर्ज देने वाले संस्थान (MFI) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां देती हैं.

योजना की तीन श्रेणियों में दिया जाता है कर्ज : केंद्र सरकार की इस योजना का मकसद छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को मदद करने का है. इसलिए शिशु मुद्रा लोन योजना के तहत सिर्फ छोटे व्‍यापारियों को लोन मिल सकता है. बड़े कारोबार के लिए इस योजना के तहत मदद नहीं मिलेगी. मुद्रा योजना के तहत तीन चरणों में सरकार लोन दे रही है. केंद्र सरकार ने इसे शिशु लोन (Shishu loan), किशोर लोन (Kishore loan) और तरुण लोन (Tarun loan) योजना में बांटा है. शिशु मुद्रा लोन योजना के तहत कोई व्यक्ति दुकान खोलने, रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने जैसे छोटे काम के लिए बैंक से 50,000 रुपये तक का लोन ले सकता है. इससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकता है.

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola