खुशखबरी! इस दिन किसानों के खाते में आएगी रकम, 15वीं किस्त के लाभुक हैं तो तुरंत कर लें यह काम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2023 6:28 PM
पीएम किसान योजना के लाभुकों के लिए दीपावली अच्छी खबर लेकर आयी है. केन्द्र सरकार की ओर ओर से किसानों को दी जाने वाली रकम जल्द ही किसानों के खाते में आ जाएगी.

पीएम किसान योजना के लाभुकों के लिए दीपावली अच्छी खबर लेकर आयी है. केन्द्र सरकार की ओर ओर से किसानों को दी जाने वाली रकम जल्द ही किसानों के खाते में आ जाएगी. इसकी तिथि की घोषणा कर दी गई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को इसी महीने रकम मिल जाएगी.

केंद्र सरकार इस बार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 15वीं किस्त का हस्तांतरण 15 नवंबर 2023 को हो रहा है. इसके साथ ही देश के 8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त की राशि उनके खाते में मिल जाएगी.

बता दें, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार की ओर साल में तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है.

इससे पहले योजना की 14वीं किस्त किसानों के खाते में 27 जुलाई 2023 को ट्रांसफर की गई थी. पीएम किसान योजना में दी गई राशि किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे जमा होती है. अब 15वीं किस्त की राशि 15 नवंबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है.

केन्द्र सरकार पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर 2023 को किसानों के खाते में डाल रही है. यह दिवाली और छठ के मौके पर केंद्र सरकार की बड़ी गिफ्ट है. इससे छोटे और सीमांत किसानों को काफी सहूलियत होगी.

इससे पहले पीएम मोदी ने किसानों के साथ एक संवाद में भी कहा था कि 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में 15 वीं किस्त को जल्द ही ट्रांसफर किया जाएगा.

बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि की रकम उन्हीं किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी उन्होंने अपना ई-केवाईसी पूरा कर लिया है. जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन नहीं किया है उनके किस्त अटक भी सकती है.

अगर अभी तक किसी लाभुक किसान ने अपना ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द यह दोनों काम करा लें, नहीं को अटक भी सकता है आपका पैसा.

पीएम किसान की 15वीं के तहत 2000 रुपये की रकम 8 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. 15वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेंगे जिनके नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में होंगे.

वहीं, पीएम किसान योजना में किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in के जिरये भी किसान संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










