ePaper

Gold-Silver Price Todays : सोना-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए आज किस भाव बिका सोना

Updated at : 17 Dec 2020 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price Todays : सोना-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए आज किस भाव बिका सोना

Gold-Silver Price Todays : विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 194 रुपये की तेजी के साथ 49,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी इस दौरान 1,184 रुपये की तेजी के साथ 66,969 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछला बंद भाव 65,785 रुपये प्रति किलोग्राम था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.63 डॉलर प्रति औंस पर पूर्ववत था.

सोना की वायदा कीमतों में भी तेजी

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 340 रुपये की तेजी के साथ 49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 340 रुपये यानी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 11,374 लॉट के लिए कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में सोना 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 1,877.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.

वायदा बाजार में चांदी मजबूत

वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी वायदा कीमत 1,679 रुपये की तेजी के साथ 67,590 रुपये प्रति किलो हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,679 रुपये यानी 2.55 फीसदी की तेजी के साथ 67,590 रुपये प्रति किलो हो गई, जिसमें 15,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी 3.37 फीसदी की तेजी के साथ 25.90 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि इस सप्ताह तक अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के कारण सोने की कीमतों में तेजी रही. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वहीं, विश्लेषकों ने यह भी कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण मजबूत घरेलू बाजार के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था.

Also Read: Gold Silver price : बाजार में फिर कमजोर पड़ा सोना और चांदी की चमक में आयी तेजी, जानिए क्या रहा आज का भाव

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola