Gold Silver price : बाजार में फिर कमजोर पड़ा सोना और चांदी की चमक में आयी तेजी, जानिए क्या रहा आज का भाव

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2020 6:35 PM

विज्ञापन

वैश्विक और घरेलू बाजारों में इन दिनों सोना की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि चांदी के भाव ऊंचे हुए हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक और घरेलू बाजारों में इन दिनों सोना की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि चांदी के भाव ऊंचे हुए हैं. बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना का भाव 301 रुपये कमजोर होकर 46,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. शुक्रवार को सोने की कीमत 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. हालांकि, मंगलवार को चांदी करीब 580 रुपये चढ़कर 47,625 प्रति किलो के भाव पर बेची गयी. हालांकि, शुक्रवार को इसके भाव 47,045 रुपये प्रति किलोग्राम थे.

Also Read: Gold price : इस हफ्ते भी सोने की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी, जानिए क्या रहेगा दाम…

कमजोर वैश्विक संकेतों से वायदा बाजार में सोना कीमतों में मामूली गिरावट : विदेशों में कमजोरी के रुख के कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 46,806 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून महीने में डिलीवरी होने वाले सोने की कीमत 167 रुपये या 0.36 फीसदी की हानि के साथ 46,806 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 7,605 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

सोने के अगस्त महीने में होने वाली डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 137 रुपये या 0.29 फीसदी की हानि के साथ 46,934 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 11,887 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने का भाव 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 1,744.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी : मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 48,600 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. एमसीएक्स में जुलाई महीने में होने वाली डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 343 रुपये या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 48,600 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 9,925 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी प्रकार, सितंबर महीने में होने वाली डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 466 रुपये या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 49,204 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 500 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में चांदी का भाव 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 17.88 डॉलर प्रति औंस हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola