सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, दिल्ली में सोना ₹1,19,500 और चांदी ₹1,50,000 पर पहुंची

Updated:
विज्ञापन
Gold- Silver Price

Gold- Silver Price

Gold- Silver Price: सोना और चांदी ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार में भी सोना-चांदी के भाव में तेजी जारी रही.

विज्ञापन

Gold-Silver Price: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है. हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोना ₹1,15,454 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं चांदी ₹1,44,387 प्रति किलोग्राम हो गई.

दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी का शिखर

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत ₹1.5 लाख प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. इसी तरह सोना भी ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

वायदा कारोबार में तेजी

सोमवार को वायदा कारोबार में भी सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए।

  • सोना चढ़कर ₹1,15,925 प्रति 10 ग्राम तक गया.
  • चांदी ₹1,44,179 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

आज का सोने का रेट (30 सितंबर 2025)

शुद्धतारेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,15,454
23 कैरेट₹1,14,992
22 कैरेट₹1,05,756
18 कैरेट₹86,591
14 कैरेट₹67,541
चांदी 999₹1,44,387 (प्रति किलोग्राम)

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई. सोना ₹1,18,000 से बढ़कर ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,43,000 से छलांग लगाकर ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख रहा, जहां हाजिर सोना $3,824.61 प्रति औंस और चांदी $47.18 प्रति औंस तक पहुंच गई.

वहीं वायदा कारोबार में सोना $3,837.72 प्रति औंस और चांदी $47.39 प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर रही. चांदी के वायदा अनुबंधों में भी उछाल जारी रहा, दिसंबर डिलीवरी की कीमत बढ़कर ₹1,44,179 प्रति किलोग्राम और मार्च 2026 डिलीवरी अनुबंध ₹1,45,817 प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए.

दाम बढ़ने के कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के पीछे ये मुख्य कारण हैं.

  • रुपये की कमजोरी
  • घरेलू बाजार में अनिश्चित माहौल
  • वैश्विक स्तर पर मजबूत मांग
  • डॉलर की कमजोरी
  • निवेशकों का सुरक्षित विकल्प की ओर रुख

Also Read: RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट, इन राज्यों में आज नहीं खुलेंगे बैंक

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola