सोना 1400 रुपये टूटकर 80,000 के आया नीचे, चांदी 4200 रुपये सस्ती

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :14 Dec 2024 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
सोना 1400 रुपये टूटकर 80,000 के आया नीचे, चांदी 4200 रुपये सस्ती

Gold Rate

Gold Rate: एआईबीए की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये टूटकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी 4,200 रुपये लुढ़ककर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

विज्ञापन

Gold Rate Today: सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से नीचे आ गया है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) के अनुसार, शुक्रवार 13 दिसंबर 2024 को देश की दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण बहुमूल्य धातु 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गई. व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख से भी सर्राफा कीमतों में भारी गिरावट आई.

दिल्ली में सोना चांदी का गिरा भाव

एआईबीए की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये टूटकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी 4,200 रुपये लुढ़ककर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है. गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपए घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पहले इसका भाव 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

मुनाफावसूली से गिरी सोने की कीमत

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एवं करेंसी के शोध विश्लेषक उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, “उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट तथा साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में वृद्धि जैसे अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से मिले-जुले संकेत मिलने के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे कॉमेक्स पर सोने की कीमत घटकर 2,670 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई.” इसी तरह, शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने में भी गिरावट आई. उन्होंने कहा कि मौजूदा कमजोरी एमसीएक्स में 76,000-78,000 रुपये के संभावित ट्रेडिंग रेंज का संकेत देती है, जबकि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अल्पकालिक दृष्टिकोण सतर्क बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

वायदा कारोबार में चांदी टूटी

वायदा कारोबार में मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,104 रुपये अथवा 1.19% की गिरावट के साथ 91,529 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले बंद भाव 92,633 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर प्रति औंस या 0.69% गिरकर 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में सुधार और मिश्रित अमेरिकी मैक्रो आंकड़ों के कारण व्यापारियों ने फेडरल रिजर्व की वर्ष की अंतिम नीति बैठक से पहले मुनाफावसूली की, जिससे शुक्रवार को सोने में गिरावट आई.

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो गया इजाफा! कंपनियों ने जारी किया ताजा भाव, चेक करें रेट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola