Gold Rate: 5500 रुपये बढ़ी सोने की कीमत, रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड, चांदी की भी बढ़ी चमकी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2025 10:11 PM

विज्ञापन

Gold

Gold Rate: बजट वाले दिन सोना नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. पीली धातु की कीमतों में शनिवार को जोरदार उछाल देखने को मिला. घरेलू मांग में तेजी के कारण यह 1100 रुपये उछलकर 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई. वहीं चांदी की भी चमक तेज हो गई है.

विज्ञापन

Gold Rate: सोने की कीमत आसमान छू रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में पीली धातु की कीमत नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है. शनिवार को सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर स्तर पर बनी हुई है. शुक्रवार से 99.9 फीसदी शुद्धता वाली सोने की कीमत में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई थी. घरेलू मांग में तेजी के कारण यह 1100 रुपये उछलकर 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई.

सोने में आई जबरदस्त तेजी

एक जनवरी से लेकर एक फरवरी के बीच सोने के भाव में जोरदार तेजी आई है. एक महीने में सोने की कीमत में 5,510 रुपये तक का इजाफा हो गया है. बीते महीने इसके रेट में 7 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. स्थानीय बाजार में सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से उछलकर 84,900 पर पहुंच गई. 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोना भी 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वोच्च स्तर पर स्थिर बना हुआ है.

चांदी की भी बढ़ी चमक

सोने के साथ-साथ चांदी की भी चमक बढ़ गई है. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से चांदी की खरीद के कारण बीते चार दिनों से चांदी में तेजी बनी हुई है. शनिवार को चांदी 700 रुपये मजबूत होकर 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इससे पहले शुक्रवार को चांदी की प्रति किलो कीमत 95,000 रुपये थी. बीते चार सत्रों में चांदी 2,700 रुपये बढ़कर 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

सोने-चांदी में तेजी का कारण

सोने चांदी के भाव में तेजी का कारण वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत 2,800 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया है, इसके कारण मांग में तेजी आई है. इसके अलावा घरेलू बाजार में निवेशकों की मजबूत मांग, वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट से पूर्व निवेशकों की उत्सुकता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति का प्रभाव के कारण सोने की मांग में तेजी आई है.

वायदा कारोबार में भी रिकॉर्ड हाई पर सोना

संसद में बजट वाले दिन यानी शनिवार को मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शनिवार को वायदा कारोबार के दौरान सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. हालांकि बाद में इसकी कीमत 1,127 रुपये कम होकर 82,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. 4 अप्रैल की एक्सपायरी वाले गोल्ड की कीमत 82,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.

Also Read: Budget 2025: 2.87 लाख करोड़ रुपये मिला तो खुश हुए गडकरी, बताया- कैसे बदलेंगे सड़कों की तस्वीर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola