Gold Rate : पाकिस्तान में सस्ता है सोना! जानें भारत से कितनी कम है कीमत

Updated:
विज्ञापन
Gold Rate : पाकिस्तान में सस्ता है सोना! जानें भारत से कितनी कम है कीमत

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. भारत में सोने का भाव 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है. आइए जानते हैं पड़ोसी देश पाकिस्तान में क्या है कीमत

विज्ञापन

Gold Rate : देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. दुनिया के एक नए मोर्चे पर युद्ध शुरू हुआ है जिसका असर पीली धातु पर पड़ा है. सोने की कीमत की बात करें तो ये अभी 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार नजर आ रहा है. शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स स्पॉट) में सोने का भाव 2,418 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जिसका असर स्थानीय मार्केट में नजर आया और 24 कैरेट सोने की कीमतें GST को छोड़कर 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. जानकारों की मानें तो अभी आने वाले समय में सोने की कीमत और तेजी आ सकती है. इस बीच आइए नजर डालते हैं कि आखिर भारत के पड़ोसी मुल्क में सोने की कीमत क्या है ?

पाकिस्तान में क्या है सोने का भाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 207,990 पाकिस्तान मुद्रा में है. यदि यह सुनकर आपके मन में सवाल आ रहा है कि आखिर ये भारतीय रुपये में कितना होगा तो सोने की कीमत पाकिस्तान में करीब 62, 445.5 रुपये (इंडियन रुपये में) है. वहीं, पाकिस्तान में यदि 22 कैरेट सोने की कीमत पर नजर डालें तो ये 190,657.500 पाकिस्तानी रुपये है. भारतीय मुद्रा में यह 57241.7 रुपये में वहां मिल सकता है. इस तरह से देखा जाए तो पाकिस्तान में सोने की कीमत भारत की तुलना में कम है.

Read Also : Senco Gold Share Price: ज्वैलरी सेगमेंट से जुड़े इस कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, 3 दिन में 20% भाग गया भाव

वायदा कारोबार पर नजर

इस बीच बता दें कि मुनाफावसूली होने के बीच वायदा कारोबार में सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 23 रुपये की गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही सोने की कीमत 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 23 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट आई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola