Gold Price : सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज, चांदी में तेजी बरकरार, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का दाम

Gold Price Today : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमत के सीमित दायरे में बने रहने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में नौ रुपये की मामूली गिरावट आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,821 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
-
ग्लोबल प्राइस का सीमित दायरे में रहने से कीमत में आई गिरावट
-
वायदा बाजार में सटोरियों की ताजा लिवाली से कीमत में तेजी
-
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में तेजी बरकरार
Gold Price Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना नौ रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले सोमवार को सोना 46,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी 95 रुपये के लाभ के साथ 69,530 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, जिसका पिछला बंद भाव 69,435 रुपये प्रति किलो था.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमत के सीमित दायरे में बने रहने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में नौ रुपये की मामूली गिरावट आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,821 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
सोना की वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 132 रुपये की तेजी के साथ 47,373 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 132 रुपये यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 47,373 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 12,472 लॉट के लिए कारोबार किया गया.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.18 फीसदी की गिरावट दर्शाता 1,819.90 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 92 रुपये की तेजी के साथ 70,221 रुपये प्रति किलो हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 92 रुपये यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 70,221 रुपये प्रति किलो हो गई, जिसमें 13,034 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
Also Read: Gold price today : ग्लोबल ट्रेंड की वजह से सर्राफा बाजार में टूट गया सोना, जानिए आज का क्या रहा भाव…
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




