Gold price today : ग्लोबल ट्रेंड की वजह से सर्राफा बाजार में टूट गया सोना, जानिए आज का क्या रहा भाव...

Updated at : 12 Feb 2021 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gold price today : ग्लोबल ट्रेंड की वजह से सर्राफा बाजार में टूट गया सोना, जानिए आज का क्या रहा भाव...

Gold price latest news today : वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 661 रुपये की गिरावट के साथ 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

विज्ञापन
  • वायदा और सर्राफा बाजार में सोना की कीमतों में गिरावट दर्ज

  • एमसीएक्स में अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले सोना की कीमत भी कमजोर

  • सर्राफा बाजार में गिरी चांदी लेकिन वायदा बाजार में हुई मजबूत

Gold price latest news today : वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 661 रुपये की गिरावट के साथ 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले दिन सोना 47,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, चांदी भी 347 रुपये की गिरावट के साथ 67,894 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ, जिसका पिछला बंद भाव 68,241 रुपये प्रति किलो था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 26.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर सूचकांक में सुधार के कारण सोने में कमजोरी रही.

वायदा भाव में भी गिरा सोना : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 47,301 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 207 रुपये यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 47,301 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 12,970 लॉट के लिए कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.59 फीसदी की गिरावट दर्शाता 1,816 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी : इसके साथ ही, मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 98 रुपये की तेजी के साथ 68,590 रुपये प्रति किलो हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 98 रुपये यानी 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 68,590 रुपये प्रति किलो हो गई, जिसमें 12,832 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था. हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

Also Read: Gold Price : सर्राफा बाजार में क्या अब सस्ता नहीं होगा सोना? जानिए क्या कहते हैं बाजार विश्लेषक

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola