कमजोर हो गया मजबूत सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें कितना घटा भाव?
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 27 May 2025 7:49 PM
Gold Price Today
Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,370 रुपये गिरकर 99,000 रुपये प्रति किलो हो गई. वैश्विक बाजार में सोना 3,296.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा. कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, अमेरिका और ब्रसेल्स की व्यापार वार्ता में तेजी से सुरक्षित संपत्तियों की मांग घटी है. निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं.
Gold Price Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. वह यह है कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में जारी मजबूती अब कमजोर पड़ गई है. वहीं, चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार 27 मई 2025 को सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इससे सोने में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया.
सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट
अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. इसके अलावा, चांदी की कीमत 1,370 रुपये घटकर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई. सोमवार को चांदी की कीमत 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 45.03 डॉलर प्रति औंस या 1.35% की गिरावट के साथ 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गया.
इसे भी पढ़ें: Mutual Fund: ईशा अंबानी ने म्यूचुअल फंड कारोबार में रखा कदम, सेबी से मिली हरी झंडी
ब्रसेल्स के दबाव से नीचे गिरा सोना
कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में तेजी लाने के लिए ब्रसेल्स के दबाव के कारण सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे सुरक्षित-संपत्तियों की मांग में कमी आई है.’’ चैनवाला ने कहा कि निवेशक अब शुल्क और मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच आर्थिक दृष्टिकोण के बारे में आगे की जानकारी के लिए आने वाले अमेरिकी टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और उपभोक्ता विश्वास आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: ITR Filing Date: लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, आईटीआर फाइल करने की बढ़ गई डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










