ePaper

ITR Filing Date: लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, आईटीआर फाइल करने की बढ़ गई डेट

Updated at : 27 May 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
ITR Filing Date

ITR Filing Date

ITR Filing Date: सरकार ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सिस्टम अपडेट, नए फॉर्म और TDS क्रेडिट रिफ्लेक्शन में बदलाव के चलते यह फैसला लिया. यह विस्तार टैक्सपेयर्स को अधिक सटीक और सुविधाजनक फाइलिंग अनुभव प्रदान करेगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी गई, जबकि आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी.

विज्ञापन

ITR Filing Date: सरकार ने देश के लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है. सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए टैक्सपेयर्स को जानकारी दी है कि आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है. इससे पहले आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टैक्सपेयर्स अब 15 सितंबर तक आईटीआर फाइल कर सकते हैं. सरकार ने बिना किसी मांग के ही आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है.

15 सितंबर तक फाइल कर सकते हैं आईटीआर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने पोस्ट में लिखा है, ”करदाता कृपया ध्यान दें! सीबीडीटी ने 31 जुलाई 2025 तक दाखिल होने वाली आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 करने का फैसला किया है.” इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आगे लिखा है कि आईटीआर फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और टीडीएस क्रेडिट रिफ्लेक्शन में महत्वपूर्ण संशोधनों के कारण यह विस्तार अधिक समय प्रदान करेगा. यह सभी के लिए एक सहज और अधिक सटीक फाइलिंग अनुभव सुनिश्चित करता है. औपचारिक अधिसूचना बाद में दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की दौलत जानकर बिलबिलाएगा बिलावल, कटोरा लेकर दौड़ेंगे शाहबाज-मुनीर

इनकम टैक्स ने क्यों बढ़ाई डेट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि नए फॉर्मों के अनुसार ई-फाइलिंग यूटिलिटीज को डेवलप करने, उन्हें सिस्टम से जोड़ने और उनकी टेस्टिंग में समय लगने की संभावना है. उसने कहा कि टीडीएस क्रेडिट्स की डेडलाइन 31 मई है, जो आमतौर पर जून की शुरुआत में पोर्टल पर दिखाई देने लगे है. आईटीआर फाइल करने की डेट बढ़ाने के पीछे असली कारण यह है कि अगर तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाती, तो टैक्सपेयर्स के पास आईटीआर फाइल करने के लिए वक्त बहुत कम बचता.

इसे भी पढ़ें: Mutual Fund: ईशा अंबानी ने म्यूचुअल फंड कारोबार में रखा कदम, सेबी से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola