डॉलर की नरमी से सोने में तेजी, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये महंगा होकर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 400 रुपये घटकर 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. डॉलर की कमजोरी और एफओएमसी बैठक से पहले बाजार में सतर्कता का माहौल बना है.

विज्ञापन

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में डॉलर की कमजोरी का असर अब सोने की कीमतों पर साफ दिखने लगा है. सप्ताह की शुरुआत में ही सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई. वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.

सोने के दाम में 550 रुपये की बढ़ोतरी

सोने की कीमत 550 रुपये की बढ़त के साथ 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का एक अहम स्तर है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 96,800 रुपये पर बंद हुआ था. 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 550 रुपये बढ़कर 96,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछला भाव 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

चांदी की कीमत में आई गिरावट

सोने की चमक के उलट, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को चांदी 400 रुपये टूटकर 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. शुक्रवार को चांदी का भाव 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम था. इससे स्पष्ट है कि निवेशक फिलहाल सोने को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 46.34 डॉलर बढ़कर 3,286.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं, चांदी की हाजिर कीमत 1.24% की बढ़ोतरी के साथ 32.41 डॉलर प्रति औंस रही. वैश्विक बाजारों में डॉलर की कमजोरी के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है.

एफओएमसी बैठक से पहले सतर्कता

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला के मुताबिक, फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक से पहले डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे सोने की कीमत को समर्थन मिला. साथ ही बाजार की नजर फेड चेयरमैन जेरोम पावेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, भारत ने इटली से की फंडिंग में कटौती की मांग

निवेशकों के लिए संकेत

यदि फेड के रुख में नरमी रहती है, तो सोने की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है. हालांकि, चांदी की मांग में अस्थायी कमी देखी जा रही है, लेकिन लंबी अवधि में यह भी निवेशकों के लिए लाभदायक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: भारत ने 6 महीने में बढ़ाया 25 टन सोना, पाकिस्तान के पास कितना?

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola