Gold Price Today : धनतेरस के दिन किस भाव में मिल रहा है सोना, जान लें लेटेस्ट रेट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Oct 2025 12:05 PM
धनतेरस पर आज सोने की कीमत (Photo: PTI)
Gold Price Today : धनतेरस और त्योहारी खरीदारी के बीच दिल्ली, कोलकाता और अन्य शहरों में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. जान लें सोने की कीमत आज क्या चल रही है.
Gold Price Today : त्योहारी सीजन के दौरान सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. धनतेरस के मौके पर देश में सोने का भाव नया रिकॉर्ड बनाते हुए शनिवार को ₹1,32,953 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. धनतेरस के शुभ दिन पर लोग ऊंचे दामों में भी सोना खरीदने को तैयार हैं, क्योंकि यह दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित है. धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और यह घर तथा व्यवसाय के लिए सौभाग्य का प्रतीक है. शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,953 प्रति 10 ग्राम रही, जो ₹3,350 बढ़ी है. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,21,883 प्रति 10 ग्राम रहा, जिसमें ₹3,070 की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Delhi gold prices: दिल्ली में सोने का भाव कितना है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,953 प्रति 10 ग्राम रही, जिसमें ₹3,350 की बढ़ोतरी हुई. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,21,883 प्रति 10 ग्राम रहा, जो ₹3,070 बढ़ा है.
Chennai gold prices: चेन्नई में सोने का भाव कितना है?
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का प्रीमियम ₹3,000 बढ़कर ₹1,22,031 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 24 कैरेट सोना ₹3,270 बढ़कर ₹1,33,121 प्रति 10 ग्राम रहा.
Mumbai gold prices: मुंबई में सोने का भाव कितना है?
वित्तीय राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,807 प्रति 10 ग्राम रही, जिसमें ₹3,350 की बढ़ोतरी हुई. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,21,737 प्रति 10 ग्राम रहा, जो ₹3,070 बढ़ा है.
Kolkata gold prices: कोलकाता में सोने का भाव कितना है?
पश्चिम बंगाल की राजधानी में भी कीमती धातुओं की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. 24 कैरेट सोना ₹1,32,805 प्रति 10 ग्राम रहा, जिसमें ₹3,350 की बढ़ोतरी हुई, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,21,735 प्रति 10 ग्राम रहा, जो ₹3,070 बढ़ा.
Pune gold prices : पुणे में सोने का भाव कितना है?
10 ग्राम के लिए 22 कैरेट सोने का प्रीमियम ₹1,21,743 रहा, जो ₹3,070 बढ़ा. वहीं, 24 कैरेट सोना ₹1,32,813 प्रति 10 ग्राम रहा, जिसमें ₹3,350 की बढ़ोतरी हुई.
Bengaluru gold prices : बैंगलुरु में सोने का भाव कितना है?
बैंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,795 प्रति 10 ग्राम रही, जिसमें ₹3,350 की बढ़ोतरी हुई. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,21,725 प्रति 10 ग्राम रहा, जो ₹3,070 बढ़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










