Gold Price Today: सोना ऑल टाइम हाई पर, अभी और भागेगी कीमत, जानें आज का भाव

Updated:
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: त्योहार के सीजन में सोने का भाव और तेज हो सकता है जिसके संकेत मिलने लगे हैं. बाजार के जानकारों की मानें तो साल के अंत तक इसका भाव और भाग सकता है.

विज्ञापन

Gold Price Today: यदि आप इन त्योहार के सीजन में सोना खरीदने जा रहे हैं तो इसकी कीमत पर नजर जरूर दौड़ा लें. जी हां…नवरात्रि के दौरान बहुमूल्य धातुओं की खरीद को शुभ माना जाता है. यही वजह है कि पीला धातु ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत 274 रुपये बढ़कर 75,762 रुपये पर पहुंच चुकी है जो ऑल टाइम हाई है. वहीं चांदी की बात करें तो ये 1,048 रुपये बढ़कर 90,930 रुपये प्रति किलो हो गई है. बाजार के जानकारों की मानें तो इस साल सोना 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है.

Gold Rate Today: सोना 200 रुपये मजबूत

चालू त्योहारों के मौसम के लिए स्टॉकिस्टों और खुदरा उपभोक्ताओं की ताजा लिवाली की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौट आई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की मानें तो, बहुमूल्य धातु का भाव 200 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. मंगलवार को सोना 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था.

Read Also : Bank Holiday : दशहरा और दुर्गापूजा में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें यहां

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 665 रुपये की तेजी के साथ 93,165 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. मंगलवार को पिछले बंद भाव में यह 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Gold Futures Price : सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 376 रुपये की गिरावट के साथ 76,014 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 376 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,014 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 1,758 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola