Gold Price Today : दूसरे दिन भी सोने की चमक रही बरकरार, 448 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 43,688 रुपये पहुंची कीमत

Updated at : 03 Apr 2020 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : दूसरे दिन भी सोने की चमक रही बरकरार, 448 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 43,688 रुपये पहुंची कीमत

न्यू यॉर्क बाजार में नरमी के बावजूद स्थानीय वायदा बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को 448 रुपये बढ़कर 43,688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : न्यू यॉर्क बाजार में नरमी के बावजूद स्थानीय वायदा बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को 448 रुपये बढ़कर 43,688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. विश्लेषकों के अनुसार, स्थानीय हाजिर बाजार में तेजी के रुझान से वायदा बाजार को भी बल मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी सोना 448 रुपये या 1.04 फीसदी की वृद्धि के साथ 43,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 16,935 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह, सोना अगस्त डिलीवरी का भाव 460 रुपये या 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 1,733 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने कहा कि मुख्य रूप से हाजिर बाजार में मांग का जारी रहने से वायदा बाजार को भी बल मिला. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने की कीमत 3.50 फीसदी घटकर 1,634.20 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

सप्ताह के अंत तक 45 हजार तक पहुंच सकती है कीमत : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ ही सबसे ज्यादा सोने की कीमत में इजाफा देखा जा रहा है. सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं, चांदी की कीमत में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक सोने की कीमत 45, 000 तक जा सकती है. इससे पहले गुरूवार को वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आयी थी, जिसका असर आज भारतीय बाजारों में देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजारों में सोने की बात करें तो आज वहां के दामों में हल्की गिरावट आयी है.

विदेशी बाजार में 1.0 फीसदी लुढ़की कीमत : विदेशी बाजार में आज हाजिर सोना 0.1% लुढ़ककर 1,610.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. विदेशी बाजार में कल सोने के दाम 1.4 फीसदी चढ़ गये थे. बताया जा रहा है कि डॉलर की कीमतों में मजबूती आने के कारण सोने में गिरावट आयी है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola