सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें क्या है ताजा भाव

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 20 Jun 2024 8:02 AM

विज्ञापन

सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी

Gold-Siver Price: अमेरिका में खुदरा बिक्री के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के बाद बुधवार को सोने में थोड़ा सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिससे सर्राफा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,343.60 डॉलर प्रति औंस रह गया.

विज्ञापन

Gold-Siver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये मजबूत होकर 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मंगलवार को सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 100 रुपये की तेजी के साथ 91,400 रुपये प्रति किलो हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

दिल्ली में सोना मजबूत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही. यह पिछले बंद भाव से 80 रुपये अधिक है. अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,327 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर अधिक है. इसके अलावा, चांदी भी 29.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले सत्र में यह 29.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी. गांधी ने कहा कि अमेरिका में खुदरा बिक्री के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के बाद बुधवार को सोने में थोड़ा सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिससे सर्राफा कीमतों में तेजी आई.

वायदा कारोबार में सोना सस्ता

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 9 रुपये की गिरावट के साथ 71,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 9 रुपये यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 71,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 14,537 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,343.60 डॉलर प्रति औंस रह गया.

और पढ़ें: महंगाई को घटने नहीं दे रहे फ्यूल और फूड आइटम, बढ़ा रहे हैं टेंशन

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 115 रुपये की गिरावट के साथ 88,965 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 115 रुपये यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 88,965 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 20,142 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.33 फीसदी की हानि के साथ 29.47 डॉलर प्रति औंस रह गई.

और पढ़ें: किसानों के घर होगी पैसों की बरसात, सरकार ने 14 खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola